MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र

Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक काम कर चुके नेपाल के एक्टर सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘चिनो’ फिल्म के यादगार विलेन ‘रेटे कैला’ के किरदार से मशहूर थापा ने नेपाली और भारतीय फिल्मों में लंबा और प्रभावशाली सफर तय किया।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 07 2026, 01:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कब हुआ एक्टर सुनील थापा का निधन?
Image Credit : Facebook@Sunil Thapa

कब हुआ एक्टर सुनील थापा का निधन?

नेपाल फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता सुनील थापा का निधन शुक्रवार (7 फ़रवरी) 2026 सुबह काठमांडू के थापाथली स्थित नॉरविक अस्पताल में हुआ। बताया जा रहा है कि घर में वे अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां ईसीजी जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौत की वजह संभावित हार्ट अटैक मानी जा रही है।

25
300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में किया सुनील थापा ने काम
Image Credit : Facebook@Sunil Thapa

300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में किया सुनील थापा ने काम

सुनील थापा नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘चिनो’ में निभाया गया उनका खलनायक किरदार ‘रेटे कैला’ आज भी दर्शकों को याद है। इस भूमिका ने उन्हें नेपाली सिनेमा का आइकॉनिक विलेन बना दिया।

35
मॉडलिंग से शुरू हुआ था सुनील थापा का करियर
Image Credit : Facebook@Sunil Thapa

मॉडलिंग से शुरू हुआ था सुनील थापा का करियर

सुनील थापा ने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में मुंबई में मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई बड़े कपड़ा ब्रांड्स के साथ काम किया। फिल्मों से पहले वे एक प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी भी रहे और बॉम्बे के कई क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा, उन्होंने JS मैगज़ीन के लिए फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी काम किया और कई अहम घटनाओं की कवरेज की।

45
कई इंडियन फिल्मों में नज़र आए सुनील थापा
Image Credit : Facebook@Sunil Thapa

कई इंडियन फिल्मों में नज़र आए सुनील थापा

नेपाली फिल्मों के साथ-साथ सुनील थापा ने भारतीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। यहां तक कि उनका एक्टिंग डेब्यू भी हिंदी फिल्म ‘एक-दूजे के लिए’ से हुआ था, जो 1980 में रिलीज हुई थी।   फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उनकी सहायक भूमिका को काफी सराहना मिली। सुनील थापा ने दिनेश लाला निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बॉर्डर’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2025 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘मिराई’ में भी दिखाई दिए थे। 

55
एवरेस्ट फिल्म अकादमी के चेयरपर्सन थे सुनील थापा
Image Credit : Facebook@Sunil Thapa

एवरेस्ट फिल्म अकादमी के चेयरपर्सन थे सुनील थापा

हाल ही में सुनील थापा एवरेस्ट फिल्म अकादमी के चेयरपर्सन के रूप में जुड़े हुए थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘एकलो’ रही। वे अक्सर काठमांडू में रहते थे, जबकि उनका परिवार मुख्य रूप से मुंबई में रहता है। उनके निधन के बाद अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अंतिम संस्कार की औपचारिकताएं परिवार के आने के बाद पूरी की जाएंगी। सुनील थापा अपने पीछे एक समृद्ध सिनेमाई विरासत छोड़ गए हैं, जिसे दर्शक हमेशा याद रखेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Saiyaara फिर आ रही आशिकी जगाने, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर फिर सजेगी इश्क की महफिल
Recommended image2
BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में
Recommended image3
OTT पर 2025 में सबसे ज्यादा देखें गए 8 रियलिटी शो, No. 1 वाले को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यू
Recommended image4
Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी
Recommended image5
Priyanka Chopra Romantic Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved