हाल ही में 7 जून को एकता कपूर ने अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एकता अपने जन्मदिन पर हर साल मंदिर जाती हैं और यह परंपरा उन्होंने इस साल भी बरकरार रखी। मुंबई में लॉकडाउन होने के बावजूद एकता गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

मुंबई। हाल ही में 7 जून को एकता कपूर ने अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एकता अपने जन्मदिन पर हर साल मंदिर जाती हैं और यह परंपरा उन्होंने इस साल भी बरकरार रखी। मुंबई में लॉकडाउन होने के बावजूद एकता गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। हालांकि, उन्हें मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली और बाहर से ही भगवान के दर्शन करने पड़े। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एकता ने सोशल मीडिया पर मंदिर जाने के दो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें से एक में मंदिर के अंदर लगी एलईडी स्क्रीन पर गणपति बप्पा की पूजा होती दिख रही है, जबकि एक अन्य वीडियो में एकता ने मंदिर का बोर्ड दिखाते हुए लिखा- "बाहर से दर्शन।" बता दें कि 8 जून के बाद से कई राज्यों में धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसों की वजह से सरकार ने इसे लागू नहीं किया है।

एकता कपूर इन दिनों अपनी बेब सीरिज 'XXX: अनसेंसर्ड 2' को लेकर विवादों में हैं। इस फिल्म में भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगा है। यहां तक कि देश के कई बड़े शहरों जैसे हैदराबाद, मुंबई, इंदौर और जयपुर में उनके खिलाफ केस तक दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि विवाद के बाद एकता कपूर ने फिल्म से उस विवादित सीन को हटा दिया है। 

दरअसल, शो के एक सीन में एक्ट्रेस अदिति कोहली उनके ब्वॉयफ्रेंड को सेना की वर्दी पहनाकर इंटिमेट होती नजर आई हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एकता और उनकी मां शोभा कपूर को रेप तक की धमकियां मिल रही हैं।