फेमस फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता (sharbari dutta) गुरुवार को रहस्यमय हालातों में अपने घर के बाथरूम में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीती रात वह काराया स्थित अपने घर के बाथरूम में बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं। स्थानीय पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शुक्रवार को उनकी डेड बॉडी का पोस्ट मार्टम किया जाएगा। वह चर्चित बंगाली कवि अजित दत्ता की बेटी थीं। शरबरी ने प्रेसीडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और कोलकता विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री हालिस की थी।

मुंबई. कोलकाता की फेमस फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता (sharbari dutta) गुरुवार को रहस्यमय हालातों में अपने घर के बाथरूम में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीती रात वह काराया स्थित अपने घर के बाथरूम में बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं। स्थानीय पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शुक्रवार को उनकी डेड बॉडी का पोस्ट मार्टम किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


63 साल की थीं शरबरी 
शरबरी 63 साल की थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि वह सुबह से ही फोन नहीं उठा रही थीं, हालांकि डॉक्टरों ने स्ट्रोक को उनकी मौत की वजह बताया है, पर फिर भी बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है क्योंकि वह बाथरूम में बेसुध पड़ी मिली थीं।