अक्टूबर के तीसरे शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक्शन, हॉरर कॉमेडी और रोमांस का धमाका होगा। विजय देवरकोंडा की रणबाली से राजकुमार राव की प्रहार तक, जानें इस हफ्ते की नई फिल्में।

सिनेमा लवर्स को हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की रिलीज का इंतज़ार रहता है। एक ओर जहां अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' दूसरे हफ्ते में भी झंडे गाढ़ रही है तो वहीं शोभिनव सत्य स्टारर 'हनुमान अंश' 10वें हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच अक्टूबर के तीसरे शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फ़िल्में रिलीज को तैयार हैं। इनमें एक्शन थ्रिलर, एपिक ड्रामा से लेकर हॉरर कॉमेडी तक शामिल हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते बड़े पर्दे पर कौन-कौन सी फ़िल्में रिलीज हो रही हैं...

1.रणबाली

  • जॉनर : पीरियड एक्शन ड्रामा
  • भाषा : तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम

तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। फिल्म से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी सालों बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। इसके अलावा अर्नोल्ड वोसलू की भी फिल्म में अहम् भूमिका है।

2.प्रहार

  • जॉनर : बायोपिक
  • भाषा : हिंदी

फिल्म की कहानी दिग्गज लॉयर और भारत के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्जवल निकम की जिंदगी पर आधारित है। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव का लीड रोल है और उनके साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, ललित प्रभाकर और ऋत्विक सहोरे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

3. नई नवेली

  • जॉनर : हॉरर कॉमेडी
  • भाषा : हिंदी

इस फिल्म में यामी गौतम का लीड रोल है और उनके साथ आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सुनीता राजवर, सुष्मिता मुखर्जी और सोनल झा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन बालाजी मोहन ने किया है।

4.क्रेजी कल्याणम

  • जॉनर : रोमांटिक कॉमेडी
  • भाषा : तेलुगु

फिल्म का डायरेक्शन बद्रप्पा गजुला ने किया है। अनुपमा परमेश्वरन फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। उनके साथ इसमें तरुण भास्कर, विजय कृष्ण नरेश, अखिल राज उद्देमारी, चैतन्य मादड़ी, हर्ष वर्धन और किरीटि दमराजू जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

5.थापी

  • जॉनर : स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा
  • भाषा : पंजाबी

नीरू बाजवा और सनी सिंह फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं। उनके साथ सुखविंदर चहल, पवन जोहल, निकिता ग्रोवर, सावन रूपोंवाली, हाशनीन चौहान और परवीन खान जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर जगदीप वारिंग हैं।

अक्टूबर के तीसरे शुक्रवार ये 17 फ़िल्में भी हो रहीं रिलीज

  1. एम्परर वर्सेस सरत चंद्र (हिस्टोरिकल पॉलिटिकल ड्रामा) : बंगाली
  2. बहुरूपी : द गोल्डन डाकू (एक्शन थ्रिलर) : बंगाली
  3. स्ट्रीट फाइटर (एडवेंचर एक्शन कॉमेडी थ्रिलर) : इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु
  4. देसू7 (रोमांटिक एक्शन ड्रामा) : बंगाली
  5. डेंजर देवदास (एक्शन ड्रामा) : ओडिया
  6. व्हेलफ़ॉल (एडवेंचर थ्रिलर ड्रामा) : इंग्लिश
  7. शौन द शीप : द बीस्ट ऑफ़ मोसी बॉटम (एनीमेशन एडवेंचर कॉमेडी) : इंग्लिश
  8. ड्रोन्स (फंतासी हॉरर कॉमेडी) : तमिल
  9. मोंस्टर - द अल्टीमेट (एक्शन ड्रामा) : ओड़िया
  10. मधुमालती (रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा) : ओड़िया
  11. AWM: अग्नेय वेड्स मीनल (सोशल ड्रामा) : ओड़िया
  12. एन्था चित्रम कथा (एक्शन ड्रामा) : तेलुगु
  13. सोहला (एडवेंचर ड्रामा) : मराठी
  14. पोनी ( एडवेंचर ड्रामा) : हिंदी, तेलुगु, तमिल
  15. थायथा (हॉरर थ्रिलर) : कन्नड़
  16. अंधकार (सस्पेंस थ्रिलर) : गुजराती
  17. गरिविदी लक्ष्मी (बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा) : तेलुगु