हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मुंबई के ट्रैफिक की वजह से घर से निकलने में भी डर लगता है। बता दें कि हाल में उन्हें एक जगह पहुंचने में 2 घंटे लग गए थे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) मुंबई के ट्रैफिक और सड़कों में हो रहे गड्ढों को लेकर काफी परेशान है और इसको लेकर उन्होंने चिंता भी जताई है। बता दें कि हाल ही में उन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचने में करीब 2 घंटे लग गए थे, जिससे वे काफी परेशान हो गई थी और इसी के बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने यह तक कह दिया कि मुंबई के ट्रैफिक का हाल देखकर उन्हें अब घर से निकलने में भी डर लगता है। उन्होंने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मैं सोच भी नहीं सकती कि एक प्रेग्नेंट लेडी सड़कों पर बने गड्ढों पर कैसे ट्रेवल करती होगी। उन्होंने पुलिस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुंबई का ट्रैफिक संभालना उनका काम है। उन्हें ट्रैफिक कंट्रोल करना चाहिए और लोगों को सही तरीके से गाइड करना चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


डर लगता है घर से निकलने में- हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने कहा कि घर से बाहर निकलने से पहले मुझे कई बार सोचना पड़ता है। डर लगता है कि कहीं ट्रैफिक में न फंस जाऊं। उन्होंने मुंबई की तुलना दिल्ली-मथुरा से करते हुए कहा- परेशानियां वहां भी है लेकिन वहां चीजें यहां से बेहतर है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा- मैं पहले भी मुंबई में ट्रेवल करती थी लेकिन अब चीजें काफी बदल गई है। मुंबई क्या था और अब क्या हो गया है। आपको बता दें कि हेमा अब फिल्मों से ज्यादा हेमा राजनीति में सक्रिय रहती है। हालांकि, अगर कोई अच्छा रोल ऑफर होता है कि फिल्म करने में पीछे भी नहीं रहती है। बता दें कि आज यानी रविवार को हेमा रियलिटी शो सुपर सिंगर 2 में बेटी ईशा देओल के साथ बतौर गेस्ट बनकर पहुंच रही है। 


बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल है हेमा मालिनी
हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाली हेमा ने राज कपूर के साथ सुपर फ्लॉप फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड के करीब-करीब हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया। 1980 में उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की थी। कपल की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। 

ये भी पढ़ें
पुरुष के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करने वाली दीया मिर्जा अब शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी पर बोली

जब सबके सामने सरोज खान ने दिखा थी सलमान खान को उनकी औकात, ये कहकर बंद कर दी थी बोलती

'मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल', जब इस एक्टर ने घर आए डायरेक्टर को किया था बेइज्जत

पतियों के 'थर्ड डिग्री' को झेल चुकी हैं ये 8 TV एक्ट्रेस, एक ने तो दीवार में पटका था पत्नी का सिर

फिल्मी पोस्टर के लिए न्यूड हो चुके आमिर खान से करीना कपूर तक, मचा था हंगामा, मिली थी धमकी भी