हनी सिंह ने एक बातचीत के दौरान अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात की। उनकी मानें तो वे जिस बीमारी से जूझ रहे थे, वह बहुत ही खतरनाक है। उनके मुताबिक़, यह ऐसी बीमारी, जो किसी दुश्मन को भी नहीं होनी चाहिए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वे अपनी सेहत के कारण बेहद परेशान रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना किया है। अब एक बातचीत के दौरान हनी सिंह ने अपनी इस बीमारी से संघर्ष के बारे में बात की है। उनकी मानें तो उनकी कंडीशन एकबारगी ऐसी हो गई थी कि वे अपने लिए मरने की दुआ मांगने लगे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह कभी किसी दुश्मन को भी ना हो : हनी सिंह

अपने मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने टाइम्स मिरर से बातचीत में कहा, "मेंटल हेल्थ के कई रूप हैं। एंग्जायटी डिसऑर्डर कुछ भी नहीं हैं। यह आम सर्दी-जुकाम जैसा है। मैं कोविड मेंटल हेल्थ की चपेट में था। इसे साइकोटिक सिम्पटम और बाइपोलर डिसऑर्डर भी कहते हैं। यह बहुत ही खतरनाक चीज है। यह किसी को नहीं होना चाहिए। किसी दुश्मन को भी नहीं। मैं दिन-रात मरने की दुआ मांगता था। मैं पागल हो गया था। मैं काम और शराब के नशे में ऐसा डूबा था कि सिगरेट पीता रहता था। उन चीजों ने मेरे मन को झकझोर कर रख दिया। मैं सो नहीं सकता था। एंग्जायटी जैसी कोई चीज नहीं है। मैं जहां भी जाता था, लोगों को हंसाता था। मुझे उस बीमारी को समझने में तीन साल लग गए। इससे फाइट करने और डॉक्टर की तलाश करने में चार साल लग गए। एक साल से मेरा नया डॉक्टर है, तब से मैं ठीक हूं। किसी तरह की दिक्कत नहीं है।"

हनी सिंह ने दीं एंग्जायटी से लड़ने की टिप्स

हनी सिंह ने इस बातचीत में एंग्जायटी से लड़ने के लिए टिप्स भी साझा किए।उनके मुताबिक़, एंग्जायटी के लिए किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने फैमिली मेंबर्स या दोस्तों से बात करिए। शराब मत पीजिए। आप जितना ज्यादा काम करेंगे, आपको उतनी ही मदद मिलती रहेगी। आप इतना खुल सकते हैं। डॉक्टर्स की दवाओं और सेशंस से आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। मुझे डीएम करें, मैं आपको बताऊंगा कि क्या करें। मेरे गाने सुनिए, आपको हंसी आएगी।"

ये हैं हनी सिंह के फेवरेट रैपर

हनी सिंह ने अपनी ऐसी पहचान बनाई है कि हर जगह उनके ही गाने बजते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कई लोगों ने अपनी पहचान बनाई। इनमें कई नए रैपर्स भी हैं। जब हनी सिंह से पूछा गया कि नए रैपर्स में से वे किसे पसंद करते हैं तो उन्होंने कहा एमिवे बेंटाई। उन्होंने कहा, "बेंटाई आपको कितना भी एंटरटेन कर लें, लेकिन वे लिखते ऐसा हैं कि आप उन्हें सुनते ही रहेंगे। वे सभी की कहानी कह सकते हैं।"

हनी सिंह के चुनिंदा बॉलीवुड सॉन्ग्स

39 साल के हनी सिंह का असली नाम हिर्देश सिंह हैं। उन्हें हिंदी और पंजाबी के गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में 'सुबह होने ना दे' (देसी बॉयज), 'अंग्रेजी बीट' (कॉकटेल), 'पंजाबियां दी बैटरी' (मेरे डैड की मारुति), 'पार्टी ऑल नाइट' (बॉस) 'ग्लासी 2.0' (जबरिया जोड़ी), 'केयर नी कर दा' (छलांग), 'दे ताली' (भूल भुलैया 2) जैसे गानों को आवाज़ दी है।

और पढ़ें...

मलाइका अरोड़ा ने किया अर्जुन कपूर को KISS, 13 PHOTOS देखें सेलेब्स का New Year Celebration

क्या करियर के पीक पर शादी-बच्चा कर पछता रहीं आलिया भट्ट, जानिए 29 साल की एक्ट्रेस ने क्या कहा?

सिर्फ 750 रु. में हो गई थी नाना पाटेकर की शादी, अब पत्नी से रहते हैं अलग, जानिए 7 दिलचस्प किस्से

2023 में आएंगे इन 12 वेब सीरीज के सीक्वल! लगेगा क्राइम-थ्रिलर से लेकर सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का