बोनी कपूर के घर में काम करने वाले नौकर को भी कोरोना हो गया है। मंगलवार 19 मई को पता चला कि बोनी कपूर के घर काम करने वाला 23 साल का चरण साहू कोरोना पॉजिटिव है। चरण साहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोनी ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ ही खुद को सेल्फ क्वारैंटाइन कर लिया है।

मुंबई। बोनी कपूर के घर में काम करने वाले नौकर को भी कोरोना हो गया है। मंगलवार 19 मई को पता चला कि बोनी कपूर के घर काम करने वाला 23 साल का चरण साहू कोरोना पॉजिटिव है। चरण साहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोनी ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ ही खुद को सेल्फ क्वारैंटाइन कर लिया है। बता दें कि बोनी अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में रहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नौकर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जाह्नवी के मुताबिक, इस समय घर में रहना ही हमारे लिए सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। सभी लोग सुरक्षित रहें। जाह्नवी के इस मैसेज पर कार्तिक आर्यन ने लिखा, सही वक्त पर एक्शन लेने के लिए आपकी तारीफ के काबिल हैं। जागरूकता होना बेहद जरूरी है।

View post on Instagram

बता दें कि जाह्नवी ने अपने मैसेज के साथ बोनी कपूर का वो ऑफिशियल नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे बच्चे, बाकी स्टाफ और मैं, बिल्कुल ठीक हैं और हमारे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। हम लोग लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही अपने घरों से बाहर नहीं निकले हैं। बोनी कपूर ने आगे लिखा कि हम अगले 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में रहेंगे। हम मेडिकल टीम की तरफ से जारी आदेशों का पालन करेंगे।