काजल अग्रवाल महज 2 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करने का फैसला लिया है। दोनों ही रस्में शादी के ठीक एक दिन पहले 29 अक्टूबर को होगी। बता दें कि हल्दी लगने से पहले काजल ने बहन से साथ पजामा पार्टी एन्जॉय की और फोटोशूट भी करवाया। काजल ने अपनी बहन निशा के साथ पजामा पार्टी की है, जिसमें काजल और उनकी बहन पजामा पहने नजर आ रही हैं। काजल सेलिब्रेशन वाले मोड में नजर आ रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (kajal aggarwal) महज 2 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू (gautam kitchlu) संग शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस की बहन निशा अग्रवाल ने बताया है कि कोरोनावायरस की स्थिति देखते हुए काजल सिम्पल शादी करने वाली हैं। शादी की तैयारी और रस्मों पर बात करते हुए काजल की बहन निशा ने कहा- कई सारे प्रतिबंध होने के बावजूद हम लोग शादी का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम हल्दी और मेहंदी सेरेमनी घर में ही करेंगे। दोनों ही रस्में शादी के ठीक एक दिन पहले 29 अक्टूबर को होगी। बता दें कि हल्दी लगने से पहले काजल ने बहन से साथ पजामा पार्टी एन्जॉय की और फोटोशूट भी करवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


काजल ने अपनी बहन निशा के साथ पजामा पार्टी की है, जिसमें काजल और उनकी बहन पजामा पहने नजर आ रही हैं। काजल सेलिब्रेशन वाले मोड में नजर आ रही हैं। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा- आखिरी दो दिन मिस काजल अग्रवाल के रूप में। हर चीज में अपनी पार्टनर के साथ चिलिंग।

View post on Instagram


निशा ने बताया- मेरे पापा को काजल की शादी का एक लंबे समय से इंतजार था। ये हम सबके लिए स्पेशल टाइम है। हम काजल की शादी से थोड़े इमोशनल भी हो गए हैं क्योंकि वो शादी करके घर छोड़कर चली जाएगी। ऐसे में हम ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ बिताने की कोशिश कर रहे हैं। हर किसी को दुल्हन के साथ समय गुजारना है ऐसे में मुझे उसके साथ ज्यादा टाइम नहीं मिल पाया है। बता दें कि इंटीरियर डिजाइनर गौतम और काजल एक लंबे समय से रिलेशनशिप में है।

View post on Instagram


काजल ने दशहरा पर अपने इंस्टाग्राम पर पहली बार मंगेतर गौतम के साथ फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- हमारी ओर से आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। फोटोज में काजल ट्रेडिशनल शरारा ड्रेस में दिख रही हैं जबकि गौतम ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आ रहे हैं। गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वाइन ग्लासेस की फोटो शेयर कर बताया है कि उनकी शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है।

View post on Instagram
View post on Instagram