काजोल के सावले रंग के कारण बेटी न्यासा का कई मौकों पर मजाक उड़ चुका है। इसी साल (2019) जनवरी में वे अपने मम्मी-पापा के साथ थाइलैंड से वकेशन से लौट रही थीं। इस दौरान की उनकी एक फोटो वायरल हुई थीं।

मुंबई. काजोल के सावले रंग के कारण बेटी न्यासा का कई मौकों पर मजाक उड़ चुका है। इसी साल (2019) जनवरी में वे अपने मम्मी-पापा के साथ थाइलैंड से वकेशन से लौट रही थीं। इस दौरान की उनकी एक फोटो वायरल हुई थीं। जिससे न्यासा के रंग को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजाक उड़ाया था। यूजर्स का कहना था कि न्यासा भी काजोल की तरह काली हैं। काजोल से जुड़ी बातें उनके 45वें जन्मदिन पर बता रहे हैं। उनका जन्म 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काजोल ने कराई थी ये सर्जरी

काजोल कभी अपने सांवले रंग को लेकर काफी परेशान थीं। उनकी सुंदरता की कोई तारीफ भी करता था तो वे उस पर विश्वास भी नहीं करती थीं। वे अपने गोरे रंग को लेकर विवादों में भी रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल ने गोरे होने के लिए मेलनिन सर्जरी कराई थी। मेलनिन सर्जरी ऐसी सर्जरी है जिससे चेहरे के अंदर के हिस्से को केमिकल से गोरा किया जाता है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान वो इस बात को इनकार कर चुकी हैं। बल्कि उन्होंने बताया था कि वो सारे टाइम घर में रहती हैं। इससे उनके रंग में निखार आया।

18 साल की उम्र में की थी कॅरियर की शुरुआत

काजोल ने एक्टिंग में 18 साल की उम्र में ही अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्हें बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल हो गई थी। एक्ट्रेस ने 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन उन्हें असल पहचान 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीगर' से मिली थी। इसके बाद काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'गुप्त' जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें, उन्हें 'गुप्त' में बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। तब भी वे सांवली ही थीं।