पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को कोबू करने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ जंग में ज्यादा सख्ती की जाएगी, साथ ही ये भी कहा कि जो राज्य कोरोना को हराने में सफल होंगे, वहां 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में छूट की अनुमति दी जाएगी।
पीएम के लॉकडाउन की डेट को आगे बढ़ाने के बाद कमाल आर खान ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'पीएम मोदी जी आपने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा तो दिया ये अच्छा भी है, लेकिन आपने दोबारा फिर से कुछ नहीं बोला कि लोग बिना पैसे के कैसे सरवाइव करेंगे, जो लोग कहीं ना कहीं लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। इन लोगों को उनके घर जाने की परमिशन दी जानी चाहिए, नहीं तो बहुत से लोग तो खाने के बिना ही मर जाएंगे।'
Scroll to load tweet…
कंगना की बहन ने की पीएम के फैसले की तारीफ
कंगान रनोट की बहन रंगोली ने पीएम के फैसले की तारीफ करते हुए ट्वीट किया और उसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे खुशी है कि मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। मैं उस फैसले को लेकर भी काफी खुश हूं, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिन राज्यों में ये वायरस फैलेगा वो बंद ही रहेंगे और जो राज्य कोरोना से मुक्त होंगे, उन्हें ऑपरेट करने की इजाजत दी जाएगी। ये अच्छा है, जो करेगा वो भरेगा, लेकिन उनकी स्पीच काफी छोटी थी। काश मोदी जी हमें अपनी बातों से और ज्यादा प्रेरित करते।'
इन 7 बातों का रखें खास ख्याल- पीएम मोदी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के लोगों को सात बातों का ख्याल रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा-
1- हमें बुजुर्गों का ध्यान रखना है।
2- लॉकडाउन का पालन करना है।
3- घर से बने मास्क का प्रयोग करना है।
4- इसके अलावा आप इम्युनिटी बढ़ाने के निर्देशों का पालन करें।
5- आरोग्य सेतु डाउनलोड करें।
6- गरीबों की देखरेख करें।
7- ये सुनिश्चित करें कि लोगों को नौकरी से न निकाला जाए और कोरोना योद्धाओं का आदर करें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

