कंगना के एक भाई करण की तो शादी हो गई है अब उनके दूसरे भाई अक्षत की बारी है। हाल ही में कंगना अपने भाई की शादी का कार्ड देने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गईं। इस दौरान की कुछ फोटोज कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि वे अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलीं और उन्हें भाई की शादी का आमंत्रण दिया। इसके अलावा वे केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से भी मिलीं और उन्हें भी भाई अक्षत की शादी का निमंत्रण। कंगना ने ट्विटर पर भी कुछ शेयर की हैं। 

मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) के लिए पिछला कुछ वक्त काफी अच्छा नहीं बीता है। महाराष्ट्र सरकार से उनका मतभेद अभी भी चर्चा में है। मगर इन दिनों उनके घर में खुशी का माहौल है। कंगना के एक भाई करण की तो शादी हो गई है अब उनके दूसरे भाई अक्षत की बारी है। हाल ही में कंगना अपने भाई की शादी का कार्ड देने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गईं। इस दौरान की कुछ फोटोज कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि वे अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलीं और उन्हें भाई की शादी का आमंत्रण दिया। इसके अलावा वे केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से भी मिलीं और उन्हें भी भाई अक्षत की शादी का निमंत्रण। कंगना ने ट्विटर पर भी कुछ शेयर की हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


उन्होंने फोटोज शेयर कैप्शन में लिखा- आज हमारे परिवार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और करीबी दोस्त जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को भाई अक्षत की शादी के लिए निमंत्रण दिया। कंगना ने कुछ रैंडम फोटोशूट भी कराया है। अलग-अलग पोज में एक्ट्रेस ने फोटोज क्लिक करवाई। उन्होंने बहन रंगोली को इसका क्रेडिट भी दिया। कंगना के भाई अक्षत की शादी इसी महीने होने वाली है। 

View post on Instagram


बता दें कि इससे पहले कंगना के भाई करण की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस मौके पर कंगना ने भी शादी की फोटोज शेयर की थीं और घर की नई सदस्य अंजली का स्वागत किया था। कंगना ने शादी की रस्म के दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया था और इमोशनल कैप्शन भी लिखा था। वीडियो में वे बहुत खुश दिख रही थीं और शादी की रस्म निभाती नजर आ रही थीं।


हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट कर फैन्स को बताया था कि उन्हें मुंबई की बहुत याद आ रही है। वह दरअसल, घुड़सवारी करना पसंद करती हैं। मुंबई में वह रेस कोर्स में जब घुड़सवारी करने जाती थीं तो उनके लिए यह मेडिटेशन की तरह होता था। कंगना ने हॉर्स राइडिंग करते कुछ फोटोज भी शेयर की है।

View post on Instagram