इन दिनों 8 साल की एक बच्‍ची खूब सुर्खियां बंटोर रही है। इस क्‍यूटी सी लड़की का नाम वैसे तो सुमन पुरी है लेक‍िन इसे लोग छोटी कंगना कहकर बुला रहे हैं। इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, सुमन की सूरत कंगना रनोट से बहुत हद तक मिलती-जुलती है। खास बात ये है क‍ि सुमन की कई फोटोज ऐसी हैं, ज‍िनमें वह एकदम कंगना के स्‍टाइल को कॉपी क‍िए नजर आ रही है। इसे देखकर फैन्स भी हैरान है। कंगना की छोटी फैन ने अपने अकाउंट का नाम भी छोटी कंगना रखा है। 

मुंबई. सोशल मीड‍िया पर इन दिनों 8 साल की एक बच्‍ची खूब सुर्खियां बंटोर रही है। इस क्‍यूटी सी लड़की का नाम वैसे तो सुमन पुरी (suman puri) है लेक‍िन इसे लोग छोटी कंगना कहकर बुला रहे हैं। इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, सुमन की सूरत कंगना रनोट (kangana ranaut) से बहुत हद तक मिलती-जुलती है। खास बात ये है क‍ि सुमन की कई फोटोज ऐसी हैं, ज‍िनमें वह एकदम कंगना के स्‍टाइल को कॉपी क‍िए नजर आ रही है। इसे देखकर फैन्स भी हैरान है। कंगना की छोटी फैन ने अपने अकाउंट का नाम भी छोटी कंगना रखा है। 

View post on Instagram


अपने सोशल मीडिया अकाउंट में सुमन ने कंगना के अंदाज को कॉपी करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। इनमें उनका थलाइवी लुक, कर्ली बालों वाला लुक, मण‍िकर्ण‍िका लुक आद‍ि शाम‍िल हैं। सुमन ने तनु वेड्स मनु के भी कंगना के स्‍टाइल को कॉपी किया है।

View post on Instagram


कंगना की इस नन्‍ही हमशक्‍ल के इंस्‍टाग्राम पर फ‍िलहाल करीब 2000 फॉलोअर्स हैं। कंगना के फैन्‍स भी सुमन के इस अंदाज को खासा पसंद करते हैं और सोशल मीड‍िया पर सुमन को खासी तारीफ भी मिलती है। 

View post on Instagram


वैसे, सुमन को इंस्‍पायर करने वालीं कंगना की बात करें तो पद्मश्री से सम्‍मानित की गईं कंगना ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फ‍िल्‍म गैंगस्‍टर से की थी। उसके बाद कंगना ने तनु वेड्स मनु, क्‍वीन, मण‍िकर्ण‍िका, पंगा जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फ‍िल्‍मों में जयलल‍िता की बायोपिक थलाइवी शाम‍िल है। इसके अलावा वे तेजस और धाकड़ में भी नजर आएंगी। 

View post on Instagram
View post on Instagram
View post on Instagram