कंगना रनोट ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत (sanjay raut) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बॉलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।

मुंबई. कंगना रनोट (kangana ranaut) कुछ न कुछ ऐसा कर ही जाती है कि वे सुर्खियों में आ जाती है। हालांकि, वे काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कंगना ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत (sanjay raut) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बॉलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


बता दें कि पिछले महीने कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जमकर आलोचना की थी। साथ ही संजय राउत पर उन्हें मुंबई न आने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। इसके बाद कंगना के ट्वीट पर भड़के संजय ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने बयान में उन्हें हरामखोर लड़की कहा था। हालांकि, जब इस ब्यान के लिए राउत की चारों ओर खूब आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई देते हुए हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था।