देश में फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी सहित कई सेलेब्स के बाद अब कार्तिक आर्यन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। बता दें कि इन दिनों कार्तिक फिल्म भूलभूलैया 2 की शूटिंग में बिजी है।

मुंबई. देश में फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखे। साथ ही इस वायरस के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी चल रहा। फिर भी रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी सहित कई सेलेब्स के बाद अब कार्तिक आर्यन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। साथ ही कार्तिक ने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने कहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


बता दें कि इन दिनों कार्तिक फिल्म भूलभूलैया 2 की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में हैं। हाल ही में कार्तिक लैक्मे फैशन वीक में कियारा के साथ रैंप वॉक करते भी दिखे थे। इसके अलावा वे नेटफ्लिक्स की फिल्म धमाका में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था।

View post on Instagram


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, नीतू सिंह जैसे सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।