सोशल मीडिया पर तीनों की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। कैटरीना ने काले रंग की ड्रेस पहनी है वहीं प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

मुंबई. शायद कम ही लोग जानते हैं सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ प्रियंका चोपड़ा भी बेहतरीन बॉन्डिंग है। जबकि सलमान-प्रियंका के बीच अच्छा खासा मनमुटाव है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें कैट के साथ प्रियंका और अर्पिता की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर तीनों की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। कैटरीना ने काले रंग की ड्रेस पहनी है वहीं प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो में अर्पिता दोनों के बीच में खड़ी मुस्करा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सलमान से मनमुटाव 
अर्पिता के साथ प्रियंका की फोटो इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि बीते दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर सलमान के साथ उनकी अनबन देखी गई थी। दरअसल फिल्म में पहले कैटरीना की जगह प्रियंका थीं लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने काम करने से मना कर दिया था। इसी वजह से सलमान के साथ उनका मनमुटाव हो गया था। 

View post on Instagram


सलमान ने जताई नाराजगी
फिल्म छोड़ने की वजह से सलमान कई मौकों पर प्रियंका को लेकर नाराजगी भी जता चुके हैं। सलमान ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने अर्पिता के कहने पर ही प्रियंका को फिल्म में लिया था। प्रियंका ने अर्पिता से फिल्म में रोल देने के लिए सिफारिश की थी। हालांकि, प्रियंका और सलमान के बीच दरार देखी गई हो लेकिन ऐसा लगता है अर्पिता से उनके रिश्ते काफी अभी भी अच्छे हैं।


भाई को बर्थडे पर तोहफा
सलमान की बहन अर्पिता दोबारा मां बनने वाली हैं। अर्पिता के बेबी डिलीवरी शेड्यूल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्पिता खान अपने भाई सलमान के बर्थडे के दिन ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक पॉपुलर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता और आयुष ने बेबी के लिए 27 दिसंबर का दिन सिलेक्ट किया है। दरअसल, इसी दिन सलमान का बर्थडे है। अर्पिता अपने भाई के बर्थडे को खास बनाना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने 27 दिसंबर को सिजेरियन डिलिवरी का फैसला किया है।