Kirron Kher Birthday: किरण खेर 14 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कैंसर से जंग जीतकर अदाकारा अपने फैमिली के बीच लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्हें इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर देखा गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. किरण खेर 14 जून को अपने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर के साथ जन्मदिन मना रही हैं। किरण खेर सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक राजनेता भी हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ राजनीतिक जगत के लोग भी बधाई देते हैं। किरण ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से की थी। इसके बाद पेस्तॉन जी, करन अर्जुन में दिखाई दीं। साल 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किरण खेर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1985 में अनुपम खेर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी। उनका पहली शादी से एक बच्चा सिकंदर खेर है। जिसे अनुपम खेर ने अपना नाम दिया। दोनों की कोई सगी संतान नहीं है। एक्टिंग में अलग पहचान कायम करने वाली किरण खेर बीजेपी से राजनीतिक पारी की शुरुआ की।

किरण खेर के पास 30.88 करोड़ रुपए की संपत्ति

किरण खेर ने साल 2014 और 2019 में चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ी। दोनों में उन्होंने जीत हासिल की। नेटवर्थ की बात करें तो किरण खेर के पास अपने पति अनुपम खेर से दोगुनी संपत्ति हैं।चुनाव एफिडेविट के मुताबिक किरण खेर के पास 30.88 करोड़ रुपए की संपत्ति है। किरण के पास 16.97 करोड़ की चल और 13.91 करोड़ की अचल संपत्ति है।

कार कलेक्शन में मर्सीडिज बेंज शामिल

वहीं, अनुपम खेर की संपत्ति कुल 16.61 करोड़ रुपए है। यानी किरण अपने पति से दोगुनी ज्यादा अमीर हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो किरण के पास मर्सीडिज बेंज हैं। जिसकी कीमत 61.08 लाख रुपए हैं। इसके अलावा 4.64 करोड़ रुपए की गोल्ड ज्वेलरी है।

किरण खेर ने कैंसर को दी मात

किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा हो गया था जो एक तरह का कैंसर है। वो इससे मुकाबला करके ठीक हो चुकी हैं। फिर से वो अपने प्रोफेशनल काम में जुट गई हैं। पर्दे पर किरण खेर मॉडन मां की भूमिका में दिखाई देती हैं।वो खूबसूरत, दोस्ताना, फना, वीर-जारा, मैं हूं ना और देवदास जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना कायल बना चुकी हैं। 

और पढ़ें:

इस गुमनाम एक्टर की वजह से शाहरुख खान बने सुपरस्टार, 3 मूवी छोड़ किंग खान को आगे बढ़ने का दिया था मौका

ऋषभ पंत से ब्रेकअप के बाद भी उर्वशी रौतेला का नहीं छूट रहा साथ,वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद भी, अक्षय कुमार ने इस मामले में शाहरुख और सलमान को दी पटखनी