मुंबई। कोरोना (Corona) के बाद लॉकडाउन में ढील मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। 'जुग जुग जियो' फिल्म की कास्ट के बाद अब 'बरेली की बर्फी' की एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके पहले वरुण धवन, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। कृति सेनन चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं। हालांकि कृति के मुंबई लौटने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि दो दिन के भीतर ये चौथा सेलेब्रिटी है, जो कोरोना की चपेट में आया है। इससे पहले नीतू कपूर, वरुण धवन और मनीष पॉल भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।

Kriti Sanon shares a screenshot of her throwback tweet; asks 'Can we pls skip the rest of 2020?' | Hindi Movie News - Times of India

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन अभी तक उनकी या बहन नुपूर सेनन की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने कृति से अपना मास्क हटाकर पोज देने को कहा था, लेकिन कृति ने इसके लिए साफ मना कर दिया था। कृति ने कहा था कि मैं अपना मास्क एक सेकंड के लिए भी नहीं निकालूंगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन फिल्म मिमी में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सई तम्हणकर और पंकज त्रिपाठी भी होंगे। बता दें कि कृति सेनन ने 2014 में तेलुगु फिल्म नेन्नोकडिने से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनकी पहली हिंदी फिल्म हीरोपंती भी इसी साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। कृति अब तक दिलवाले, राब्ता, बरेली की बर्फी, स्त्री, लुकाछुपी, कलंक, अर्जुन पटियाला, हाउसफुल 4, पानीपत, पति पत्नी और वो और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।