सुष्मिता सेन अपने से बहुत छोटे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

मुंबई। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे रोहमन के संग पूल में दिखाई दे रही हैं। इससे एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है कि हो न हो वे रोहमन के प्यार में हैं। रोहमन उम्र में उनसे बहुत छोटा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि सुष्मिता ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया था। अब इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के माध्यम से सुष ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो में सुष्मिता छोटी बेटी अलिसाह और रोहमन के साथ पूल में स्वीमिंग करते दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रोहमन सुष्मिता को अपने पास खींचते हैं, तो सुष उन्हें गले लगा लेती हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं। बता दें, रोहमन और सुष्मिता काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटियां भी रोहमन को काफी पसंद करती हैं।