लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही अपनी फैमिली के साथ बर्थडे और पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। माधुरी ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी मां बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। जबकि उनके पति डॉक्टर नेने गिटार बजा रहे हैं और पूरा परिवार बर्थडे सॉन्ग गा रहा है। 

मुंबई. कोरोना काल अभी भी कम नहीं हुआ है। दुनियाभर में इस वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत की स्थिति की बात करें तो यहां भी वायरस का असर कम नहीं हुआ है। देश में रोज कई लोगों की जान इस वायरस की वजह से जा रही है। हालांकि, लॉकडाउन में ढील दी जा चुकी है फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही अपनी फैमिली के साथ बर्थडे और पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित ने अपनी मां स्नेहलता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मां का 88वां जन्मदिन
माधुरी ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी मां बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। जबकि उनके पति डॉक्टर नेने गिटार बजा रहे हैं और पूरा परिवार बर्थडे सॉन्ग गा रहा है। माधुरी अपनी मां का केक कटवा रही हैं। 

View post on Instagram


मां को दी बधाई
इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- मेरी बहुमूल्य, मेरी सहायता प्रणाली, पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, जीवन के तूफानी समुद्र में मेरी नाविक और हवाओं में मेरी खवैया... मैं आपको हर गुजरते दिन के साथ और अधिक खुश करती हूं, आज बस थोड़ा अतिरिक्त विशेष है. माँ जन्मदिन की शुभकामनाएं। माधुरी ने अपनी टीम का शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा- हमारी अद्भुत टीम के लिए धन्यवाद जो लॉकडाउन के दौरान से ही हमारे साथ रह रहे हैं और आज इस उत्सव को एक साथ मनाने में मदद की।


वर्कफ्रंट की बात
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी पिछले साल फिल्म 'टोटल धमाल' और 'कलंक' में नजर आई थी। इसके साथ ही वह टीवी रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के नए सीजन में बतौर जज वापसी करने वाली हैं। वे आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।