साउथ एक्टर महेश बाबू इन दिनों चर्चा में हैं। बॉलीवुड को लेकर दिए गए बयान के बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। कमाई के मामले में वो किसी भी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं हैं। करोड़ों की संपत्ति रखने वाले एक्टर ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की है।

मुंबई. महेश बाबू (Mahesh babu) साउथ के सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार है। हाल ही में उन्होंने ये कहकर साउथ और बॉलीवुड के बीच छिड़ी जंग में आग में घी डालने का काम किया कि उन्हें हिंदी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने यह कहकर लोगों को हैरान कर दिया कि बॉलीवुड वाले उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। हालांकि यह सच है कि महेश बाबू कमाई के मामले में बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। उनकी कुल संपत्ति जानकर कोई भी हैरान हो सकता है

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ सुपर स्टार महेश बाबू की फिल्में जब भी आती है तो वो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कती है। वो साउथ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 32 मिलियन डॉलर है। मतलब 247 करोड़ रुपये के आसपास है। 

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं महेश बाबू

अभिनेता की ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। मेहश बाबू एक फिल्म के लिए पहले 55 करोड़ फीस लेते थे। अब उन्होंने इसे बढ़ाकर 80 करोड़ रुपए कर दिया है। नम्रता शिरोडकर के पति लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक गाड़िया हैं। उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर V8, बीएमडब्ल्यू 730 एलडी, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 450, ऑडी ए8एल समेत एक वैनिटी वैन है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमाम सुविधाओं से लैस वैनिटी वैन की कीमत करीब 6 करोड़ है।

View post on Instagram

इस मूवी में नजर आएंगे महेश बाबू

बता दें कि बॉलीवुड को लेकर बयान देने वाले महेश बाबू की पत्नी यहीं से निकली हुई अदाकारा हैं। जी हां उन्होंने नम्रता शिरोडकर से शादी की है। उन्होंने फिल्मों से अलविदा कह दिया है। कहा जाता है कि उन्होंने एक्ट्रेस से शादी से पहले फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने की शर्त रखी थी। उनके दो बच्चे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू 'सरकारु वारी पाटा' में नजर आएंगे। यह मूवी 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

और पढ़ें:

नेहा धूपिया के पैर दबाते हुए छलका अंगद बेदी का 'दर्द', कपल ने कुछ इस अंदाज में मनाई शादी की चौथी सालगिरह

समुंदर किनारे श्रिया सरन ने लगाया हॉटनेस का तड़का, बेटी के साथ पानी में डुबकी लगाती आई नजर, PHOTOS

PHOTOS: पूजा बेदी से ज्यादा ग्लैमरस है उनकी बेटी अलाया, लाडली की वजह से मां ने भुगती थी 1 सजा