मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर डॉग कैस्पर का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो में  वो अपने डॉग के पास बैठी नजर आती हैं हैं।

मुंबई. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जिंदगी में उनका पेट डॉग कैस्पर बहुत मायने रखता है। वो उसके लेकर काफी पॉजेसिव हैं। वो खुद उसे वॉक पर ले जाती हैं। आए दिन वो अपने डॉग को घुमाते हुए कैमरे में कैद हो जाती हैं। अदाकारा ने 16 फरवरी यानी मंगलवार को कैस्पर का सातवां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर मलाइका के चाहने वाले भी कैस्पर पर प्यार लुटा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर डॉग कैस्पर का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो अपने डॉग के पास बैठी नजर आती हैं हैं। बैग्राउंड में हैप्पी बर्थ डे म्यूजिक बज रहा होता है। मलाइका ने अपने डॉग को केक के साथ गिफ्ट दिया। उससे बोलती हैं कि आज आप का बर्थ डे हैं। तब डॉग भौंकता है। इतना ही नहीं वो मलाइका को हाईफाई भी देता है। आप भी देखिए ये क्यूट सा वीडियो-

View post on Instagram

मलाइका के फैंस कैस्पर पर लुटा रहे प्यार

मलाइका ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, '#happybirthday #Mylove #BirthdayBoy #casper' अदाकारा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रेटी के साथ-साथ उनके फैंस भी कैस्पर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

और पढ़ें:BAPPI LAHIRI के पास था सोने का 'खजाना', बप्पी दा की मौत के बाद किसके नाम हुआ बेशकीमती जूलरी

वैलेंटाइन डे पर मलाइका ने अर्जुन से किया था प्यार का इजहार

वैलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी।। तस्वीर में, मलाइका को अर्जुन कपूर गले लगाते हुए दिख रहे होते हैं। इस फोटो में अर्जुन और मलाइका के बीच जबरदस्त लव बॉन्ड देखने को मिला। इनकी तस्वीर पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

तीन साल पहले कपल ने ऑफिशियल किया था रिलेशनशिप

अर्जुन और मलाइका ने तीन साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अदाकारा ने करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 48 साल की हैं, वहीं अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:Rajinikanth फिल्म 'थलाइवार 169' में इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस! बड़े पर्दे पर ये जोड़ी पहले भी मचा चुकी है

बता दें कि कुछ दिनों पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद अर्जुन कपूर ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम से मलाइका अरोड़ा के साथ की एक फोटो शेयर की थी और तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया था। अब दोनों के फैंस इन्हें शादी के बंधन में बंधे हुए देखना चाहते हैं।