एक्टर और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कोरोना से संक्रमित थीं। बता दें कि चिन्ना जानेमाने जर्नलिस्ट विनोद दुआ की पत्नी थी। एक्ट्रेस और पॉलिटीशयन बीना काक ने ट्वीट के जरिए मल्लिका दुआ की मां के निधन की जानकारी दी है।   

मुंबई. एक्टर और कॉमेडियन मल्लिका दुआ (Mallika Dua) की मां चिन्ना दुआ (Chinna Dua) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कोरोना से संक्रमित थीं। उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन वक्त के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई और कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि चिन्ना जानेमाने जर्नलिस्ट विनोद दुआ की पत्नी थी। बता दें कि वे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच चिन्ना दुआ के नाम से जानी जाती थीं हालांकि, उनका असली नाम पद्मावती था। वे एक डॉक्टर होने के साथ ही सिंगर भी थीं

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


मई को हुई थी कोरोना संक्रामित
चिन्ना दुआ के साथ ही उनके पति विनोद दुआ भी मई को कोविड का शिकार हुए थे, जिसके बाद दोनों को गुरुग्राम के एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां दोनों का इलाज चल रहा था। एक्ट्रेस और पॉलिटीशयन बीना काक ने ट्वीट के जरिए मल्लिका दुआ की मां के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने चिन्ना दुआ की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बीना ने लिखा- तुमने बहुत सहा चिन्ना, अब आराम से रहो। ढेर सारा प्यार। बता दें कि 15 मई को चिन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि 13 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट आई, जिसमें वे पॉजिटिव पाई गई थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उनके डॉक्टर ने उनकी आवाज सुनकर कहा कि वह साइटोकाइन स्टॉर्म में जा रही हैं और उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रहने की जरूरत है।

Scroll to load tweet…


जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- उत्साही, मिलनसार, डॉ पद्मावती 'चिन्ना' दुआ, अनुभवी पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी का हफ्तों तक संघर्ष करने के बाद कोविड 19 से निधन हो गया। परिवार के साथ प्रार्थना.. इस दिल तोड़ने वाले समय में शब्द पर्याप्त नहीं हैं।