शोक करने सास जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची। हालांकि, सास-बहू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। जया जहां बेटी श्वेता के साथ मनीष के घर पहुंची थी। वहीं, ऐश्वर्या राय अकेले ही नजर आईं। 

मुंबई.  बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का सोमवार को निधन हुआ था। मनीष के पिता 90 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके घर शोक व्यक्त करने कई एक्ट्रेसेस पहुंची लेकिन एक्टर के नाम पर इक्का-दुक्का ही पहुंचे। अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय कपूर ने अलावा कोई नजर नहीं आया। शोक करने सास जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची। हालांकि, सास-बहू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। जया जहां बेटी श्वेता के साथ मनीष के घर पहुंची थी। वहीं, ऐश्वर्या राय अकेले ही नजर आईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उड़ चुकी है झगड़े की खबर
रिपोर्ट्स की मानें तो जया-ऐश्वर्या के बीच झगड़े की खबरें कई बार मीडिया में आ चुकी है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो बच्चन परिवार ही बता सकता है। वैसे सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटोज हैं जिसमें ऐश अपनी सास जया को गले लगाते और उनका हाथ थामे नजर आ रही हैं। 


इंटीमेट सीन पर भड़की थी सास
आपको बता दें कि 2016 में आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन्स दिए थे। जिन्हें देखकर सास जया बच्चन खूब भड़की थी। फिल्म का टीजर देखकर जया ने कहा था- ये क्या बेहूदगी है। 


साथ नहीं रहते 
रिपोर्ट्स के मुताबिक जया पति अमिताभ बच्चन के साथ जलसा बंगले में रहती है वहीं, ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ प्रतीक्षा बंगले में रहते हैं।