मीका सिंह शादी करने जा रहे हैं। लेकिन इनकी शादी के गवाह दोस्त, नाते रिश्तेदार नहीं बल्कि पूरी दुनिया बनेगी। मशहूर सिंगर स्वयंवर करने जा रहे हैं। 19 जून से स्टार भारत पर उनका स्वयंवर ऑनएयर होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क: फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika singh) अपने स्वयंवर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पूरी दुनिया के सामने वो अपने लिए दुल्हनिया खोजेंगे। घोड़ी चढ़ने से पहले मीका सिंह बैचलर पार्टी करने वाले हैं। जिसमे कई सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। सब मिलकर धमाल मचाएंगे। ग्रैड बैचलर पार्टी का आयोजन भी खास जगह पर किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह के बैचलर पार्टी में दलेर मेहंदी, कपिल शर्मा के अलावा उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस पार्टी को कपिल शर्मा और दलेर मेहंदी होस्ट करेंगे। दूल्हे के लिए ग्रैड बैचलर्स पार्टी का आयोजन मुंबई में नहीं बल्कि जोधपुर में होगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। 

कपिल शर्मा ने मीका सिंह की टांग खींची

शो 19 जून से स्टार भारत पर आएगा। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि 14 मई को कपिल शर्मा मीका सिंह के स्वयंवर अटेंड करने जोधपुर गए थे। वो अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मीका सिंह की टांग भी खींचते नजर आए थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह लिखा था कि 'अपने भाई मीका सिंह पाजी के स्वयंवर में जोधपुर जा रहा हूं। खर्चा बहुत हो गया, एक ही बात का डर है, कहीं दूल्हा ना‌ मुकर जाए।' 

View post on Instagram

सेलिब्रेटी गेस्ट मीका सिंह की दुल्हनिया खोजने में करेंगे मदद!

शो की शूटिंग यही हो रही है। इस शो में कई सेलेब्रिटीज बतौर गेस्ट आएंगे जो मीका को उनके हमसफर ढूंढ़ने में मदद करेंगे। वहीं मीका ने भी अपने स्वयंवर को लेकर एक गाना रिलीज किया है। जिसे उन्होंने खुद लिखा है और कंपोज किया है। 'मीका दी वोटी'गाने को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 

ये सितारे रचा चुके हैं स्वयंवर

बता दें कि मीका से पहले राहुल महाजन, रतन राजपूत और राखी सावंत ने टीवी पर स्वयंवर रचाई थी। जिसमें राखी सावंत और रतन राजपूत को उनका दूल्हा नहीं मिला था। लेकिन राहुल महाजन को यहां अपनी दुल्हनिया डिंपी मिल गई थी। लेकिन शादी के पांच साल बाद दोनों में तलाक हो गया। अब देखना है कि मीका सिंह को इस शो में जीवन साथी मिलता है कि नहीं।

औ पढ़ें:

एक फैसले ने सोनाली जोशी के करियर को किया चौपट, 18 साल बाद Pawan singh की हीरोइन ऐसी दिखती हैं

हार्दिक पांड्या से लेकर कंगना तक, जानें Koffee With Karan शो की हैरान करने वाली 7 बड़ी कंट्रोवर्सी

आलिया भट्ट एक्टिंग के बाद अब इस फील्ड में उतरीं, वीडियो शेयर कर किया बड़ा ऐलान