धर्मेंद्र के बाद अब मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें  बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में शुमार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun chakraborty) के हॉस्पिटलाइज होने की खबर से सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया। जैसे ही बीजेपी के एक नेता ने मिथुन दा की अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर शेयर करते हुए जल्द ठीक होने की कामना की वैसे ही उनके चाहने वालों में हड़कंप मच गया कि आखिर उनके चहेते एक्टर को क्या हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी नेता डॉ अनुपम हाजरा ने अपने ट्विटर पर मिथुन दा की हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए तस्वीर शेयर करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। जिसे देखने के बाद एक्टर के चाहनेवाले बेचैन हो गए कि उनके फेवरेट एक्टर को कौन सी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया। मिमोह चक्रवर्ती ने मिथुन चक्रवर्ती के हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर की तब जाकर फैंस को राहत मिली। 

Scroll to load tweet…

मिमोह चक्रवर्ती ने पिता के हेल्थ के बारे में दिया अपडेट

इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का बयान सामने आया जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली। मीडिया से बातचीत में मिमोह ने बताया कि मिथुन किडनी में स्टोन से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी हुई है। अब वो बिल्कुल ठीक हैं। 30 अप्रैल को उन्हें एडमिट किया गया था। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो घर पर आराम कर रहे हैं।

धर्मेंद्र भी चार दिन से अस्पताल में थे भर्ती

बता दें कि वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बीती रात उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।अस्पताल की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि धर्मेंद्र को शूटिंग के दौरान पीठ में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। अब वो घर पर आराम कर रहे हैं।

हुनरबाज में मिथुन चक्रवर्ती आए थे नजर

मिथुन चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो हुनरबाज को जज करते दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो द कश्मीर फाइल्स में भी एक्टिंग करते नजर आए थे।

और पढ़ें:

EID 2022:सारा अली खान से नरगिस फाखरी तक, ईद के लिए इन बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स

शादी की सालगिरह पर हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र संग शेयर की खूबसूरत फोटो, लुटाया ढेर सारा प्यार