मौनी रॉय हाल ही में सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों पिछले कुछ वक्त से स्पेशल मूमेंट जी रहे थे। लेकिन अब दोनों अपने-अपने काम में लग गए हैं। जिसकी वजह से दोनों फिलहाल दूर हैं।लेकिन अदाकारा से ये जुदाई बर्दाश्त नहीं हो रही है।

मुंबई. मौनी रॉय (mouni roy) टीवी इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। इन दिनों वो जूनियर डांस शो को जज कर रही हैं। जनवरी 2022 में अदाकारा ने सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के कुछ महीनों तक दोनों ने अपने हनीमून पीरियड को एन्जॉय किया। अब दोनों अपने-अपने काम में लगे हुए हैं। जिसकी वजह से सूरज नांबियार अभी अपनी पत्नी से दूर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, मौनी को अपने हमसफर से दूरी बर्दाश्त नहीं हो रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन में अपने दर्द को फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने अपनी और सूरज नांबियार के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में सूरज पेट के साथ खेल रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ लिखा,'मेरे पास आ जाओ..बहुत याद कर रही हूं तुम्हे।'इसके साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी शेयर किया है। मौनी के पोस्ट पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वो नांबियार से कह रहे हैं कि वापस लौट आओ। 

View post on Instagram

सूरज नांबियार दुबई में करते हैं काम

दरअसल, सूरज नांबियार का काम दुबई में है। वो वहां भारतीय व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं। उनकी और मौनी की मुलाकात भी वहीं पर हुई थी। एक पार्टी में दोनों मिले थे। इसके बाद दोस्ती हुई। फिर डेटिंग शुरू हो गया। काफी वक्त डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

मौनी रॉय ने साउथ इंडियन और बंगाली रीति रिवाज से की थी शादी

27 जनवरी 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पहले मौनी ने साउथ इंडियन स्टाइल में शादी किया। क्योंकि सूरज नांबियार कर्नाटक से जुड़े हैं। इसके बाद मौनी ने बंगाली रीति रिवाज से शादी की। अदाकारा बंगाली हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है।

और पढ़ें:

रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट ने साड़ी पर लिखवाया था खास संदेश, क्या आपने नोटिस किया

सोनम कपूर के घर चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा,नर्स आनंद आहूजा की दादी को नींद की गोली खिलाकर करती थी चोरी

12 दिन के बच्चे को घर पर छोड़ काम पर लौटीं भारती सिंह, फैंस देने लगे ये सलाह