नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पत्नी आलिया के साथ विवाद चल रहा है। अब खबर है कि आलिया ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, उनके भाई और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। कुछ दिनों पहले आलिया ने एक इंटरव्यू में नवाज पर  गंभीर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। नवाज के मैरिटल अफेयर्स के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा था- मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब हम डेट कर रहे थे और शादी करने वाले थे, तब भी वह पहले से ही किसी और के साथ रिश्ते में थे। 

मुंबई. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लंबे समय से उनका पत्नी आलिया के साथ विवाद चल रहा है। अब खबर है कि आलिया ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, उनके भाई और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले आलिया तलाक और मेंटनेंस भत्ते के लिए नवाज को नोटिस भेज चुकी हैं। आलिया ने कुछ दिनों पहले दिए इंटरव्यू में नवाज के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी कई खुलासे किए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अलग-अलग धाराओं में हुआ केस दर्ज
वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, एक्टर और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 (जानबूझ कर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506(धमकाना) और 34 (सामान्य इरादे से आपराधिक कृत्या) में दर्ज किया गया है। आलिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया- मेरी भतीजी ने मुझे बताया कि बड़ी मम्मी आप मुझे छोटे चाचा (नवाज के छोटे भाई) के साथ मत भेजा करो वह गलत हरकत करता है, वह मुझे अच्छे नहीं लगते। तब मुझे पहली बार शक हुआ था। आलिया ने नवाज़ुद्दीन के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी पर यह गंभीर आरोप लगाया है।


ये भी की शिकायत
एफआईआर में यह भी शिकायत की है कि उनके देवर मिनाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी बेटी के साथ साल 2012 में लैंगिक शोषण किया है और अश्लील क्लिप दिखाई थी। आलिया ने बताया कि इस बारे में जब उसने मिनाझुद्दीन से नाराजगी जताई तो उसने उनके साथ मारपीट भी की। आलिया ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी नवाजुद्दीन को मुंबई में जाकर दी थी। नवाजुद्दीन ने आलिया से कहा कि उनका करियर अभी शुरू हुआ है और यह जानकारी उनके करियर पर खराब असर डाल सकती है। इस बात को घर की चारदीवारी में ही सुलझाएंगे। उन्होंने अपने ससुर फैय्याजुद्दीन, अयाजउद्दीन और अपनी सास मेहरुनिसा पर गाली-गलौज करके धमकाने का आरोप लगाया है।


पति को लेकर किए थे खुलासे
कुछ दिनों पहले आलिया ने एक इंटरव्यू में नवाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आलिया ने बताया कि वह 2003 से नवाज को जानती है। हम एक साथ रहने लगे थे। उसका भाई शमास मेरे साथ रहा करता था। उसने और मैंने एक फिल्म में काम किया था। उन्होंने बताया था- धीरे-धीरे नवाज और मेरे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। हमारी जर्नी फिर से शुरू हुई और आखिरकार हमारी शादी हो गई थी। हालांकि, हमारे बीच शुरू से ही समस्याएं थीं। मुझे लगा कि यह सब खत्म हो जाएगा लेकिन 15-16 साल हो गए हैं और मेंटल टार्चर बंद नहीं हुआ।


नवाज के मैरिटल अफेयर्स 
नवाज के मैरिटल अफेयर्स के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा था- मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब हम डेट कर रहे थे और शादी करने वाले थे, तब भी वह पहले से ही किसी और के साथ रिश्ते में थे। हम शादी से पहले और बाद में भी बहुत लड़ते थे। जब मैं गर्भवती थी, तब मैं सभी चेकअप के लिए खुद ड्राइव कर डॉक्टर के पास जाती थी। जब मुझे लेबर पैन होने लगा था और मैं दर्द में थी तो मेरा पति मेरे साथ नहीं था। वह कॉल पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। फोन के बिल की स्टेटमेंट आती थी, इसलिए मुझे इस बारे में सब कुछ पता था।