इन दिनों नीता अंबानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह उनके हाईटेक हैंडबैग की तस्वीर है।

मुंबई. इन दिनों नीता अंबानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह उनके हैंडबैग की तस्वीर है। नीता अंबानी के हर्म्स हिमालया बर्किन बैग की कीमत यूजर्स 2.6 करोड़ रुपए बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैग में 240 हीरे लगे हैं। हीरे जड़ित बैग की तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस तस्वीर में नीता अंबानी करिश्मा और करीना कपूर एक साथ नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करिश्मा कपूर के इंस्टा से शेयर हुई है यह तस्वीर

बता दें 2.6 करोड़ रु. की कीमत वाला हीरा जड़ित बैग करिश्मा कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें बर्किन बैग के साथ नीता अंबानी नजर आ रही हैं। बता दें, बर्किन बैग का नाम ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर जेन बर्किन के नाम पर रखा गया है।