एक्टर-एक्ट्रेस के निजी जीवन और उनके पलों को देखने के लिए फैंस बेचैन रहते हैं। लेकिन जब उनके प्राइवेट पलों की तस्वीरें या वीडियो सामने आती है तो कुछ लोग ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते। इकरा अजीज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पाकिस्तान की अदाकारा ने अपने मैरेजि एनिवर्सरी पर ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पाकिस्तान की छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस में शुमार इकरा अजीज (Iqra Aziz) सुर्खियों में हैं। पति के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर करने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं। हालांकि कुछ लोग कपल्स के रोमांटिक पलों को देखकर तारीफ भी कर रहे हैं। बुधवार को अदाकारा ने अपने शादी की तीसरी सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 3 साल पूरे होने पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो

इस वीडियो में इकरा अजीज ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। जबकि उनके पति यासिर हुसैन ब्लैक शर्ट में दिख रहे हैं। अदाकारा उनके ऊपर बैठकर उन्हें चूमती दिख रही हैं। फ्लाइट में मस्ती भरे पलों को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन दिया,'3 साल का साथ, प्यार और खूबसूरत यादें।' इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के गाने के बोल भी लिखें,'तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है,क्या चीज हो तुम खुद तुम मालूम नहीं है।'

View post on Instagram

लोग कर रहे हैं अदाकारा को ट्रोल
28 दिसंबर को इकरा और यासिर की शादी के 3 साल पूरे हुए थे। हालांकि कुछ लोगों को उनका यह वीडियो पसंद आया। लेकिन कई पाकिस्तानी यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा,'बेडरूम किस लिए होता है।' वहीं, एक ने लिखा,'सब सार्वजनिक करना जरूरी नहीं होता है, बुरी बात।'वहीं, एक ने लिखा,'ऐसा छिछोरापन वीडियो मत पोस्ट कीजिए।' वहीं, एक अन्य ने लिखा,'बेडरूम तक महदूद रख ये हरकतें।'

इन शोज में नजर आईं अदाकारा

बता दें कि अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साल 2014 में इकरा ने ‘किसे अपना कहें’ सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान साल 2018 में आई कॉमेडी सीरियल ‘सुनो चंदा’ से मिली। ‘मुकद्दस’,‘वह छोटी सी जिंदगी ,‘कुर्बान',‘तबीर',‘रांझा रांझा करदी 'समेत कई सीरियल में लीड रोल में दिखाई दीं। इकरा को आखिरी बार साल 2021 में ‘खुदा और मोहब्बत 3’रोमांटिक सीरीज में देखा गया था। इकरार अजीज ने कई पुरस्कार भी जीतें। जिसमें ‘लक्स स्टाइल अवार्ड्स’ और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ‘हम अवार्ड्स’ शामिल है।

और पढ़ें:

किसी ने कहा कुत्ते पीछे पड़ जाएंगे तो कोई बोला पागला आंटी, अक्षय कुमार की पत्नी की हरकत देख घूमा माथा

कैटरीना कैफ, विकी कौशल अपने सबसे फेवरेट लोकेशन पर सेलीब्रेट करेंगे न्यू ईयर, पिक्स देखकर लगाए अंदाजा