कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट हाल ही में सस्पेंड किया गया है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। दरअसल, रंगोली के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मुंबई। कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट हाल ही में सस्पेंड किया गया है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। दरअसल, रंगोली के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत रंगोली चंदेल के एक सांप्रदायिक ट्वीट के जरिए एक धर्म विशेष के लोगों पर निशाना साधने के खिलाफ की गई है। बता दें कि रंगोली चंदेल ने यूपी के मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर हुए हमले के बाद कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वकील अली कासिफ खान ने अंबोली पुलिस थाने में रंगोली चंदेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रंगोली चंदेल के इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था। हालांकि इसके बावजूद रंगोली के तीखे तेवर कम नहीं हुए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर ने रंगोली को उनका अकाउंट सस्पेंड करने की चेतावनी भी दी थी।

View post on Instagram

रंगोली ने ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद एक बयान जारी कर कहा, ''यह पूरी तरह से पक्षपाती फैसला है। यह अमेरिकन प्लेटफॉर्म है और सभी जानते हैं कि यह किस तरह से पक्षपात करते हैं। यह भारत विरोधी है। आप हिंदू देवी-देवताओं और पीएम या गृहमंत्री को आतंकी कहकर मजा उड़ा सकते हैं लेकिन डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर पथराव के खिलाफ नहीं लिख सकते। ऐसा करने पर आपका अकाउंट सस्पेंड हो जाता है।''

रंगोली ने आगे कहा- मैं ट्विटर से किसी भी तरह की गुहार नहीं लगाऊंगी कि वो मेरा अकाउंट चालू करें। मैं अपनी बहन (कंगना रनौत) की प्रवक्ता हूं। मेरी बहन स्टार है। अपने फैंस तक पहुंचने के लिए उसके पास कई विकल्प हैं। एक पक्षपाती प्लेटफॉर्म को हम छोड़ भी दें तो कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

रंगोली का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद, संजय खान की बेटी और जूलरी डिजाइनर फराह खान अली ने ट्विटर पर लिखा, "इस अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए थैंक्यू ट्विटर इंडिया। मैंने इसलिए इन्हें रिपोर्ट किया क्योंकि उन्होंने एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया और उन्हें गोली मारने के लिए कहा।