प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। कपल ने ना तो अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है और ना ही उसका नाम रखा है। यहां तक की मधु चोपड़ा भी अपनी नातिन को अभी गोद में नहीं ले पाई हैं।  

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। लेकिन कपल ने अभी तक अपनी प्यारी सी बेटी का नाम नहीं रखा है। जहां माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही एक नाम चुन लेते हैं, वहीं प्रियंका अभी तक अपनी नन्ही परी का नाम नहीं रख पाए हैं। इसके पीछे की क्या वजह है आइए जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका और निक जोनस ने अपने फैंस से यह साझा तो किया था कि वो एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। लेकिन वो बेबी बॉय है या फिर बेबी गर्ल इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं दी थी। लेकिन प्रियंका की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने खुलासा किया था कि 'द मैट्रिक्स' अभिनेत्री एक बच्ची की मां बन गई है। बॉलीवुडलाइफ की मानें तो 'देसी गर्ल' ने अभी तक अपनी गुड़िया का नाम नहीं चुना है।

यूनिक नेम की तलाश में प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुडलाइफ के सूत्र की मानें तो प्रियंका और निक को अपने परिवार और दोस्तों से अपनी बेटी के लिए नामों के बहुत सारे सुझाव मिले हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई ऐसा नाम नहीं मिला है जो उनके दिलों को छू गया हो। कपल अपनी बेटी का नाम जल्दबाजी में नहीं रखना चाहते हैं। वो कुछ ऐसा नाम चाहते हैं जो अनोखा और सार्थक हो। सूत्र ने कहा कि प्रियंका अपनी जड़ों से बहुत जुड़ी हुई हैं और अपने पति की संस्कृति का भी सम्मान करती हैं। वो अपनी बेटी का नाम कुछ ऐसा रखना चाहती हों जो संस्कृतियों का मिश्रण हो। 

मधु को नातिन के आने का है इंतजार

वहीं, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (madhu chopra) भी अपनी नातिन को नहीं देख पाई हैं। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान उन्होंने बताया कि अभी तक वो अपनी नातिन को गोद में नहीं उठा पाई हैं। हेल्थ और कोरोना की वजह से वो अभी लॉस एंजेलिस नहीं जा पाई है। उन्होंने आगे बताया कि वीडियो कॉलिंग के जरिए वो प्रियंका की बेटी को देखी हैं। मधु ने कहा कि मुझे लगता है वो (प्रियंका की बेटी) खुश और खुशमिजाज है। उन्होंने आगे कहा कि वो अपने नातिन के भारत आने का इंतजार कर रही हैं।

और पढ़ें:

बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम का Attack, जानें'सुपर सोल्जर'बनने की कहानी

4 बच्चों के पिता सैफ अली खान क्या फिर से बनना चाहते हैं पापा, Kareena kapoor ने बताई हकीकत

जन्मदिन से पहले टीवी की 'अनुपमा'ने फैंस से मांगा खास तोहफा, बोलीं -मेरे लिए करें यह खास काम