प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ऑस्कर प्री सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन 27 मार्च को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) कुछ महीनों पहले ही सरोगेसी से एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ब्रेक पर हैं और वो ज्यादातर इवेंट्स को अवॉइड ही करती आ रही हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हुई प्री ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी (Pre oscar Ceremony) में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा यहां ब्लैक साड़ी में पहुंचीं। इस ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स स्टाइल में रखा था। प्रियंका ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इसी दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्पीच देती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- वाह! प्रियंका जबरदस्त लग रही हैं। वहीं एक अन्यू यूजर ने लिखा- प्रियंका हॉट मम्मा लग रही हैं। इस तरह और भी कई लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ में पुल बांध दिए। 

View post on Instagram

भारत से इस डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन : 
बता दें कि 94वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards 2022) का आयोजन 27 मार्च को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस बार ऑस्कर नॉमिनेशन में कई बड़ी फिल्में अपनी जीत की दावेदारी पेश करने वाली हैं। भारत में बनी डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' को 94वें एकेडमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला है। यह डॉक्यूमेंट्री 'लहरिया' समाचार पत्र के उदय पर बेस्ड है। यह अखबार दलित महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। इस डॉक्यूमेंट्री को थॉमस और सुष्मित घोष ने डायरेक्ट किया है। 

पति से लंबी और खूबसूरत हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी

200 से ज्यादा जगहों पर प्रसारित होगा ऑस्कर अवॉर्ड : 
एक्टर ट्रेसी एलिस रॉस और एक्टर-कॉमेडियन लेस्ली जॉर्डन 94वें ऑस्कर अवार्ड को होस्ट करेंगे। ऑस्कर अवार्ड के लिए निकोल किडमैन, जेसिका चैस्टन, ओलिविया कोलमैन, क्रिस्टिन स्टीवर्ट और पेनेलोप क्रूज को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं, स्टीवन स्पीलबर्ग, जेन कैम्पियन, पॉल थॉमस एंडरसन को बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards 2022) का प्रसारण एबीसी के अलावा दुनिया भर की 200 से ज्यादा जगहों पर किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :
बीवी को बिन बताए फिल्म दिखाने ले गए इमरान हाशमी, थिएटर में पत्नी ने देख लिया कुछ ऐसा कि पड़ गए लेने के देने

टी-शर्ट और निकर में घर के बाहर नजर आई करीना कपूर, हाथ में कप और बिना मेकअप भी दिखी बेहद खूबसूरत

फर्श साफ किया, लोगों के ताने सुने फिर भी नहीं मानी स्मृति ईरानी ने हार, जब किस्मत पलटी तो दंग रह गए सभी

रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस है भाबीजी घर पर हैं की नई अनीता भाभी, एक एपिसोड के लिए ले रहीं इतनी मोटी रकम