प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाल बोस के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। 

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में पति निक जोनास के साथ एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका और निक की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि प्रियंका के साथ उनकी भतीजी एलेना भी हैं। प्रियंका और निक उसके साथ जमकर मस्ती करते दिखे। एक बार तो दोनों ने मिलकर बच्ची को हवा में उछाला। बता दें कि फिल्मों में बिजी होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

प्रियंका के साथ केविन जोनास की बेटी...
प्रियंका की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उनमें वो ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है। कपल की यह फोटो इसलिए भी वायरल हो रही है क्योंकि इसमें दोनों के साथ एक क्यूट बच्ची भी है। बता दें कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि निक के बड़े भाई केविन जोनस की बेटी एलेना है। एलेना ने भी अपनी चाची के साथ खूब एन्जॉय किया। इस प्यारी सी तस्वीर में प्रियंका और निक एलेना के साथ खेलती नजर आ रही हैं। 

View post on Instagram

बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाल बोस के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इसमें प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम भी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।