प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर दिन वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करके अपने चाहनेवालों के होश उड़ा रही हैं। इतना ही नहीं उनके हॉट फोटो को देख कर निक जोनस के भी पसीने छूट जा रहे हैं।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ खूबसूरत वक्त बीता रही हैं। वो खुद को भी चिल करती दिखाई दे रही हैं। लॉस एंजेलिस स्थित घर में अदाकारा अपने स्विमिंग पूल में बिकिनी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसकी तस्वीरें वो शेयर कर रही हैं। वीकेंड पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पूल में एन्जॉय करते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर निक जोनस भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा येलो स्विमसूट में पूल के अंदर अदाएं बिखेरती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में वो सिर उपर कर सूरज की रोशनी को अपने अंदर समेटने की कोशिश करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो खिलखिलाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'इंस्टाग्राम बनाम रिएलिटी।' इन तस्वीरों को देख उनके पति निक जोनस भी कमेंट करने से नहीं चूके। 

View post on Instagram

निक जोनस ने भी किए कमेंट

निक जोनस ने फायर इमोजी के साथ लिखा,'उफ्फ' (Damn) कॉमेंट किया है। वहीं उनके फैन ने लिखा, अपनी क्वीन को इतनी बेहतरीन लाइफ जीते हुए देख मुझे खुशी होती है।' वहीं एक चाहनेवाले ने लिखा,'इंस्टाग्राम से रिएलिटी काफी बेहतर है।' कुछ यूजर फनी कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा,'क्या ये वहीं केट वॉटर है जिसका प्रचार हेमा मालिनी करती हैं।'

प्रियंका सरोगेसी बनी हैं मां

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी में एक प्यारी बच्ची आई हैं। जिनका नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। इंटरनेशनल स्टार प्रियंका सरोगेसी से अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बच्ची का प्यारा चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। फैंस इनके जिगर के टुकड़े की तस्वीर देखने के इंतजार में बैठे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास काफी प्रोजेक्ट हैं। वो कॉमेडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी'में दिखाई देंगी। इसके अलावा 'सिटाडेट'सीरीज का हिस्सा बनी हैं। वो मूवी 'एंडिंग थिंग्स' में एक्टिंग का हुनर दिखाती नजर आएंगी। बॉलीवुड में वो 'जी ले जरा' करेंगी। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी में इनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

और पढ़ें:

जाह्नवी कपूर दुल्हन बन राजस्थान में बिखेर रही अदाओं का जलवा, Video देख फैंस लुटा रहे प्यार

'कभी ईद कभी दीवाली' में सलमान खान ने शहनाज गिल के लिए खोला दरवाजा, फीस को लेकर 'भाईजान' ने दिया ये ऑफर

शादी के 6 साल बाद भी बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के बीच रोमांस भरपूर, जानें कपल का मैरेड सीक्रेट