पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन हो गया है। वे 63 साल के थे और लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन की दुनिया से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) का निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। बता दें कि वे पिछले 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, हालांकि उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था और उनकी सेहत में सुधार भी दिख रहा था, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि अप्रैल में उन्हें दिल में हो रही तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उनकी ती बाईपास सर्जरी हुई थी। हालांकि, सर्जरी के बाद कुछ प्रॉब्लम होने लगी थी तो उनका एक ऑपरेशन और किया गया था। इसके बाद वे कोमा में चले गए थे। इसी दौरान किए गए सीटी स्कैन में ब्रेम हेमरेज भी नजर आया था। कहा जा रहा है कि वे कोमा से बाहर आ गए थे लेकिन फिर भी वे नहीं बच सके। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जाना माना नाम था पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में
आपको बता दें कि बलविंदर सफरी का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना माना नाम था। फैन्स उनके गाने और आवाज के दीवाने थे। उनके कई खासे पॉपुलर भी हुए। वे पांव भांगड़ा, चान मेरे मखना, यार लंगड़े जैसे पंजाबी फोक के लिए वे हमेशा अपने फैन्स के दिलों में रहेंगे। उनके जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी ही। नीरू बाजवा ने बलविंदर सफरी के साथ फोटो शेयर कर लिखा- मेन्यू याद है बलविंदर जी नू असी खिड़की तो देक्या सी #beautifulbillo शूट के दौरान... हम बहुत उत्साहित थे। वो हमसे मिलने आया करते थे। अब उन्हें ऐसा मत बनाओ.... पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को इतना कुछ देने के लिए धन्यवाद सर, आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। #balwindersafriji. जस्सी गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- ये मुलाकात हमेशा याद रहेगी। गुरदास मान ने भी इंस्टा स्टोरी पर बलविंदर सफरी की फोटो शेयर शोक व्यक्त किया है। 


फैन्स ने जताया शोक
सेलेब्स के साथ फैन्स ने शोक व्यक्त किया है। एक ने लिखा- उठते ही ऐसी न्यूज सुनने को मिली। मेरे फेवरेट सिंगर बलविंदर सफरी जी, उनका हर गाना क्लासिक था। एक अन्य ने लिखा- एक और आइकॉन दुनिया छोड़कर चला गया। मैं इनके गाने सुनकर ही बड़ा हुआ हूं। एक ने शोक जताते हुए लिखा- एक और लेजेंड सिंगर हम सबको छोड़कर चला गया।

ये भी पढ़ें
ये हैं अक्षय कुमार की खूबसूरत साली, ऐसे दिखते हैं साढू भाई, जानें कहां-क्या कर रही राजेश खन्ना की बेट

40 रीटेक में पूरा किया था अमजद खान ने महज 3 शब्द का डायलॉग, एक बुरी लत के हो गए थे शिकार

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों से भी पीछे शमशेरा, वीकेंड कलेक्शन की Top 5 मूवीज लिस्ट से भी बाहर

करोड़ों फीस लेने के बाद भी बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप ये सुपरस्टार्स, चौथे नंबर वाला तो हुआ लगातार 3 बार फेल

Sexy Photos: पोर्न स्टार मिया खलीफा ने बोल्ड-हॉट लुक से हिलाया इंटरनेट, बिकिनी में दिए ऐसे-ऐसे पोज