आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ी हर दिन नई अपडेट्स सामने आती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने अपनी संगीत सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने की तैयारी की है।

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर हर कोई क्रेजी नजर आ रहा है। दोनों के घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। रणबीर के घर को जहां फूलों और रोशनी से सजाया दिया गया है। आरके स्टूडियो, कृष्णा राज हाउस और वास्तु अपार्टमेंट को शानदार तरीके से डेकोरेट कर दिया गया है। रणबीर के बाद होने वाली दुल्हनिया आलिया के घर को भी खूबसूरत तरीके से सजा दिया गया है। इसी बीच खबर है कि आलिया अपनी संगीत सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली है। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो वे अपनी फिल्म राजी के गाने दिलबरो पर परफॉर्म करेंगी। कहा जा रहा है कि ये गाना उनके दिल के काफी करीब है। बता दें कि 2018 में आई फिल्म राजी में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी और फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, दिलबरो गाना भी खूब चला था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इतने मेहमान ही होंगे रणबीर-आलिया की शादी में शामिल
सामने आ रही खबरों की मानें तो रणबूर कपूर-आलिया भट्ट की शादी में सिर्फ 28 गेस्ट ही शामिल होंगे। जबकि पहले खबर आई थी कि कपल की शादी 450 मेहमान शामिल होंगे। बताया जा रहा है कपल की मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन आरके स्टूडियो में किया जाएगा। वहीं, शादी की रस्में वास्तु अपार्टमेंट में पूरी की जाएगी, जहां रणबीर-आलिया रहते है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी के घरवालों ने इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 


भाई राहुल भट्ट ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने अपनी बहन की शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने यह तक कहा था कि आलिया की शादी पोस्टपोन कर दी गई है। उन्होंने बताया था कि शादी तय तारीख को नहीं होगी। शादी की नई तारीख भी जल्दी ही बताई जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने ये तक कहा था कि शादी के पहले खुद आलिया-रणबीर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करेंगे। उन्होंने यह भी हिंट दिया था कि शादी 20 अप्रैल के बीच में हो सकती है। 


- इसी बीच जानीमानी सिंगर ईला अरुण ने अपनी एक पोस्ट के जरिए यह कन्फर्म कर दिया है आलिया-रणबीर शादी कर रहे है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया की मां सोनी राजदान के फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा- हमारी सोनी सासू मां बन रही है। बधाई महेश और डियर सोनी। आलिया और रणबीर को भी ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद। 

ये भी पढ़ें
घर के कपड़े, बिना मेकअप और बिखरे बालों में नजर आई मोहब्बतें गर्ल, चप्पल पहने इस हाल में यहां दिखीं

बेहद खूबसूरत है Beast के हीरो थलापति विजय की पत्नी, 23 साल पहले इनसे की शादी; अब हैं 2 बच्चों के पिता

Alia bhatt का विवादों से है पुराना नाता, पिता को खराब बताने पर अदाकारा हो चुकी हैं ट्रोल

कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने