आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच एक चौंकानी वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो होने वाली दुल्हन आलिया के भाई राहुल भट्ट ने बताया है कि दोनों की शादी पोस्टपोन कर दी गई है।  

मुंबई. एक ओर जहां आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें को आलिया-रणबीर की शादी पोस्टपोन कर दी गई है। शादी पोस्टपोन होने की जानकारी होने वाली दुल्हन आलिया के भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने दी है। राहुल ने आजतक को बताया कि उनकी बहन की शादी फिलहाल के पोस्टपोन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी जो 14 अप्रैल को होने वाली थी वो अब आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की तारीख आगे बढ़ाने की वजह पर्सनल कारण नहीं बल्कि कुछ और ही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शादी की डेट आगे बढ़ाने की सामने आई वजह
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने शादी को सिक्युरिटी की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, उनकी शादी की तारीख मीडिया में लीक हो चुकी है और इस वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा लग रहा है। इसी बीच राहुल भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब तक दोनों की शादी की डेट लीक नहीं हुई तब तक तो सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन जैसी ही तारीख लीक हुई शादी को आगे बढ़ा दिया गया। बता दें कि राहुलने खुद बताया था कि उनकी बहन आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही है।


आलिया-रणबीर करेंगे डेट की घोषणा
राहुल भट्ट ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब भी शादी की नई डेट सामने आएंगी आलिया-रणबीर खुद वेडिंग से एक दिन पहले इसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि शादी 20 अप्रैल के आसपास हो सकती है। इसी बीच रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह जो इन दिनों एक डांस रियलिटी शो की शूटिंग में बिजी है, उनसे जब फोटोग्राफर्स ने पूछा तो उनका कहना था कि उन्हें कुछ नहीं पता, देखें कब होती है शादी। 


- आपको बता दें कि शादी की खबरों के बीच आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी है। रणवीर सिंह, जया बच्चन के साथ शूटिंग करते उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि करम जौहर के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम अली खान असिस्टेंट डायरेक्टर का काम संभाल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें
कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने

चंद रुपयों के लिए स्टेज पर नाचने वाली सपना चौधरी अब कुछ घंटों में कमाती है लाखों, जीती है लग्जरी लाइफ

बिकिनी में भी कहर ढाती है कपूर खानदान की होने वाली बहू, आलिया भट्ट का ये अंदाज देख हीरोइनें तक भरती है आहें

Gadar की सकीना ने गर्मी में बढ़ाया तापमान, पूल किनारे बिकिनी, भीगे बाल और गॉगल में दिए कातिलाना पोज

बिना मेकअप सैलून के बाहर दिखी नीतू सिंह, बेटे की शादी के पहले एक्ट्रेस को इस हाल में देख हर कोई हैरान

अंडर गारमेंट पर सेफ्टी पिन की ड्रेस पहन नाचती दिखी उर्फी जावेद, एक बोला-पिन खुली तो सारा फैशन बाहर आ जाएगा