शादी की खबरों के बीच आलिया कपूर फैमिली के साथ पार्टी एन्जॉय करतीं नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में आलिया की रणबीर की बुआ रीमा जैन के साथ खास बॉन्डिंग देखी जा सकती हैं। वे रीमा के काफी नजदीक बैठी हैं और मुस्करा रही हैं। 

मुंबई.  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और वेकेशन्स पर साथ जाते देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों ही शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। एक इवेंट में रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने दोनों की शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। शादी की इन्हीं खबरों के बीच आलिया कपूर फैमिली के साथ पार्टी एन्जॉय करतीं नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में आलिया की रणबीर की बुआ रीमा जैन के साथ खास बॉन्डिंग देखी जा सकती हैं। वे रीमा के काफी नजदीक बैठी हैं और मुस्करा रही हैं। एक अन्य फोटो में आलिया, रणबीर के हाथों में हाथ डाले बैठी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इवेंट में दीपिका
दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म कम्पैनियन के इंटरव्यू में पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ विजय देवरकोंडा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इन दौरान विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि वो इस दौरान किसी सक्रिय एक्टर से सलाह लेना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने दीपिका और आलिया का नाम लिया और बताया कि ये दोनों एक्ट्रेस उनका क्रश है।


शादी की बात पक्की
विजय ने कहा कि इन दोनों से मैं सलाह लेता लेकिन अब दीपिका ने शादी कर ली है। इसके बाद दीपिका ने तुरंत आगे कहा- 'आलिया भी शादी करने जा रही हैं।' इस दौरान गलती से ही सही लेकिन दीपिका ने इस हात का खुलासा कर दिया कि आलिया और रणबीर बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले है।


रणबीर मेरे बने हैं- आलिया
एक बार रणबीर के बारे में आलिया ने कहा था कि जब वह पहली बार रणबीर से मिली थीं तभी उन्हें ऐसा लगता था रणबीर ही उनके लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर अपनी जिंदगी में बेहद साधारण इंसान हैं और उन्हें समझना कठिन नहीं है। दोनों जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। कपल की ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।