रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि अंकिता लोखंडे ने पहले तो सुशांत सिंह राजपूत से सगाई करके अपना रिश्ता तोड़ लिया और अब उनके मरने के बाद उनकी विधवा बनने की कोशिश कर रही है। 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चौतरफा घिर चुकीं रिया चक्रवर्ती अब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर निशाना साध रही हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि अंकिता लोखंडे ने पहले तो सुशांत सिंह राजपूत से सगाई करके अपना रिश्ता तोड़ लिया और अब उनके मरने के बाद उनकी विधवा बनने की कोशिश कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि, सुशांत खुद अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई भर रहे थे। फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत ने 3-4 करोड़ रुपए दिए थे। वो उसके बारे में कोई बात नहीं कर रही है। अंकिता लोखंडे सुशांत के घर में रहती थी। जहां पर इन दोनों का एक दोस्त भी साथ रहता था। लिव-इन रिलेशन में रहते हुए किसी और इंसान को अपने साथ रखना मुझे बहुत अजीब लगा।

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, मुझे इस बात का दुख है कि साथ रहने के बाद भी अंकिता लोखंडे कभी भी सुशांत का दर्द नहीं समझ पाई। अगर अंकिता उससे प्यार करती थी तो उसने 4 साल में एक बार भी सुशांत से बात करने की कोशिश क्यों नहीं की। अब वो मुझ पर आरोप लगा रही है कि मैंने सुशांत को परेशान किया। वो कोरा झूठ बोल रही है और खुद को एक अच्छी महिला साबित करने की कोशिश में है।