बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उनके यूं अचानक से चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वो पिछले 2 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे और गुरुवार 30 अप्रैल 2020 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुंबई. बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उनके यूं अचानक से चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वो पिछले 2 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे और गुरुवार 30 अप्रैल 2020 की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, सलमान खान सहित तमाम स्टार्स ने दुख जाहिर किया है। अब धर्मेंद्र ने भी इमोशनल होकर ट्वीट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धर्मेंद्र ने किया ये ट्वीट

ऋषि कपूर के निधन पर धर्मेंद्र ने भी बेहद दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि सदमे के बाद सदमा, ऋषि भी चला गया... उसने बहादुरी से कैंसर से लड़ाई लड़ी। वह मेरे लिए बेटे जैसा था। मैं बेहद दुखी और बिखर गया हूं। मैं उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं।'

धर्मेंद्र और ऋषि कपूर ने 'सितमगर', 'कातिलों के कातिल', 'शेरदिल', 'हथियार' जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में धर्मेंद्र एक महत्वपूर्ण किरदार में थे और इस फिल्म से ऋषि कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Scroll to load tweet…

पिछले साल ही इलाज करवाकर भारत लौटे थे ऋषि कपूर 

बता दें, ऋषि कपूर अपने कैंसर का इलाज कराने के लिए एक साल यूएस में भी रहे थे। अमेरिका में इलाज कराने के बाद ऋषि वापस इंडिया में आ गए थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि हाल में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।