सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेवा फिल्मों में नहीं बल्कि फैशन डिजाइनर का काम करती हैं। शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया था।

मुंबई. सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों एक्टिंग दूर हैं लेकिन वो फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करते हैं। आखिरी बार उन्हें सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोहेल खान के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर, 1969 मुंबई में हुआ था। शुक्रवार को वो अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोहेल के जन्मदिन के मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब घर से भागकर करनी पड़ी शादी 

सोहेल खान ने दिल्ली की रहने वाली सीमा सचदेवा से शादी की थी। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इस बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और ये कपल शादी करना चाहता था लेकिन दोनों के धर्म अलग होने के चलते सीमा की फैमिली शादी के लिए राजी नहीं थी। इसके कारण सीमा और सोहेल ने अपने जीवन का एक बड़ा फैसला लिया। 1998 में जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी उसी दिन इस कपल ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों के रिश्ते को बाद में घरवालों ने स्वीकार कर लिया था और इनका निकाह भी किया गया था। अब इनके दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं।

फिल्मों से दूर ये काम करती हैं सोहेल की पत्नी 

सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेवा फिल्मों में नहीं बल्कि फैशन डिजाइनर का काम करती हैं। शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया था। देखते-देखते ही सीमा टीवी शो और मूवी लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं। टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं'(2003-07) में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन किए थे। इसी सीरियल से ही उन्हें पहचान मिली थी। सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है।