कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से परेशान महाराष्ट्र सरकार की मदद को अब सलमान खान आगे आए हैं। सलमान ने मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर दान किए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इसके लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया है।

मुंबई। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से परेशान महाराष्ट्र सरकार की मदद को अब सलमान खान आगे आए हैं। सलमान ने मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइजर दान किए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर इसके लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया है। ठाकरे ने लिखा, 'मुंबई पुलिस को 1 लाख हैंड सैनिटाइजर दान करने के लिए धन्यवाद'। 

Scroll to load tweet…

वहीं युवा सेना के मेंबर राहुल एल कनाल ने सलमान की तारीफ करते हुए लिखा, 'फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मदद करने के लिए सलमान खान का धन्यवाद'। FRSH सैनिटाइज़र पुलिस डिपार्टमेंट के फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बांट दिए गए हैं। 

Scroll to load tweet…

सलमान ने कुछ दिनों पहले ही अपना पर्सनल केयर ब्रांड FRSH शुरू किया है। सलमान खान ने वर्तमान समय की जरूरत को देखते हुए सैनेटाइजर बनाने का फैसला किया। सलमान ने FRSH की शुरुआत पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के ब्यूटी ब्रांड सेंशियल्स के साथ ज्वॉइंट वेंचर के रूप में की है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब एक साल से अपने इस ब्रांड पर काम कर रहे थे।

View post on Instagram

बता दें कि सलमान खान कोरोना वायरस के चलते बेरोजगार हुए हजारों दिहाड़ी मजदूरों को रोजाना खाना खिला रहे हैं। वहीं 25 हजार मजदूरों के बैंक खाते में पैसे भी जमा करवाए हैं। इस लॉकडाउन में सलमान खान ने अपना य यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है। इस चैनल का नाम है ‘बीइंग सलमान खान’। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने दो गाने ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी हैं।