दिग्गज एक्टर सर सीन कॉनेरी का निधन हो गया है। वो 90 साल के थे। स्कॉटिश एक्टर सर सीन कॉनेरी वो पहले एक्टर रहे थे जिन्होंने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। 007 जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म डॉक्टर नो में इयान फ्लेमिंग का किरदार पहली बार सर सीन कॉनेरी ने निभाया था। ये फिल्म 1962 में आई थी। उन्होंने बॉन्ड सीरीज की 5 फिल्में की हैं और इन फिल्मों के जरिए सीन कॉनेरी ने इयान फ्लेमिंग का रोल हमेशा के लिए जीवंत कर दिया। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक बच्चन, करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने दुख जताया है। 

मुंबई. हॉलीवुड स्टार और दिग्गज एक्टर सर सीन कॉनेरी (sean connery) का निधन हो गया है। वो 90 साल के थे। स्कॉटिश एक्टर सर सीन कॉनेरी वो पहले एक्टर रहे थे जिन्होंने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। 007 जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म डॉक्टर नो में इयान फ्लेमिंग का किरदार पहली बार सर सीन कॉनेरी ने निभाया था। ये फिल्म 1962 में आई थी। उन्होंने बॉन्ड सीरीज की 5 फिल्में की हैं और इन फिल्मों के जरिए सीन कॉनेरी ने इयान फ्लेमिंग का रोल हमेशा के लिए जीवंत कर दिया। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक बच्चन, करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने दुख जताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- हमने एक और महान कलाकार खो दिया। हाईलैंडर देखने के बाद मैं उम्मीद करता था कि वो हमेशा अमर रहे। वो अपने शानदार कामों की वजह से हमेशा के लिए याद किए जाएंगे। आपसे बेहतर बॉन्ड कभी भी नहीं पाएगा। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- अद्भुत बॉन्ड को गुडबाय। अदनान सामी ने लिखा- ये दिल तोड़ने वाला है। सर सीन कॉनेरी, मेरे बचपन के सबसे फेवरेट एक्टर नहीं रहे। वो एक अमेजिंग एक्टर रहे हैं और उन्होंने कई शानदार रोल किए। वो वाकई में बेस्ट जेम्स बॉन्ड हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
View post on Instagram