शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है कि उनकी बहन नूर जहां का पाकिस्तान में निधन हो गया है। नूर जहां ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई. शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है कि उनकी बहन नूर जहां का पाकिस्तान में निधन हो गया है। नूर जहां ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनके पति और शाहरुख के जीजा आसिफ बुरहान ने किया। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस गंभीर बीमारी जूज रही थी शाहरुख की बहन

शाहरुख खान के जीजा आसिफ बुरहान ने बताया कि नूर जहां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंह का कैंसर था। बता दें, नूर जहां शाहरुख की कजिन थीं। वो पाकिस्ताम के पेशावर की रहने वाली थीं। वो पेशावर में जिला और शहर काउंसलर भी थीं। इतना ही नहीं नूर जहां राजनीति में भी एक्टिव थीं। उन्होंने 2018 के जनरल इलेक्शन में PK-77 सीट नॉमिनेशन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने नॉमिनेशन पर्चा वापस ले लिया था। 

नूर जहां के और शाहरुख के पिता सिब्लिंग थे

शाहरुख के जीजा ने आगे कहा कि शाहरुख और नूर जहां के पिता सिब्लिंग थे। नूर जहां किसी मौके पर एक्टर और उनकी फैमिली से पोन पर बातें करती थीं। वो कई बार भारत शाहरुख से भी मिलने आई हैं। 1997 से 2011 तक वो भारत आकर शाहरुख से मुलाकात करती रही थीं। पहली बार जब नूर जहां शाहरुख से मुलाकात के लिए भारत आई थीं तो उनके साथ उनके हसबेंड भी थे। शाहरुख अपने बचपन में रिश्तेदारों से मुलाकात के लिए पेशावर जाया करते थे।