ईशान खट्टर की फिल्म 'खाली पीली' अगले साल 12 जून, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में ईशान और अनन्या के अलावा जयदीप अहलावत और साकेत सौरव भी काम कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर हैं।

मुंबई। शाहिद कपूर के भाई और 'धड़क' फेम एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'खाली-पीली' में बिजी हैं। इसके लिए ईशान दिन-रात जिम में पसीना बहा रहे हैं। इस फिल्म में ईशान बॉडी बिल्डर के अवतार में नजर आएंगे। ईशान ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से 'खाली पीली' के दौरान अपनी बॉडी में आए बदलाव को दिखाया है। हालांकि ईशान की फोटो देखकर कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईशान की फोटो देख लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स : 

ईशान की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'क्या से क्या हो गए देखते-देखते।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखते हुए पूछा- 'क्या बीमारी हो गई भाई।' एक और यूजर ने तो ईशान की फोटो देख उन्हें 'सस्ता कबीर सिंह' तक कह दिया। बता दें कि ईशान खट्टर ने 2017 में आई फिल्म 'हाफ विडो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। 

View post on Instagram

'खाली पीली' में चंकी पांडे की बेटी है ईशान की हीरोइन : 
फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर की एक्ट्रेस चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय हैं। फिल्म का डायरेक्शन मकबूल खान करेंगे। कुछ दिनों पहले ईशान ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था- ''एक देढ़ शाणा, एक item, एक taxi, और एक रात की कहानी। अपुन ला रहे हैं 2020 ki सबसे रापचिक picture. बता दें कि 'खाली पीली' का सेट मुंबई में बनाया गया है। फिल्म में एक लड़की और लड़के की एक रात हुई मुलाकात के बाद लाइफ में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। 

जून, 2020 में रिलीज होगी फिल्म : 
फिल्म 'खाली पीली' अगले साल 12 जून, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में ईशान और अनन्या के अलावा जयदीप अहलावत और साकेत सौरव भी काम कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर हैं।