शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 15 करोड़ से भी कम रहा। वहीं केजीएफ 2 ने सिर्फ रविवार को 22 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। 

मुंबई। पिछले दो साल से लगातार टलती आ रही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मूवी 'जर्सी' (Jersey) 22 अप्रैल को रिलीज हुई। क्रिकेट बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फर्स्ट वीकेंड में ही जर्सी केजीएफ 2 के तूफान में उड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को इसने 5.50 करोड़ और रविवार को 5 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह फर्स्ट वीकेंड में फिल्म की कुल कमाई 14.50 करोड़ तक ही पहुंच पाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) के सामने शाहिद कपूर की जर्सी कहीं नहीं टिक पा रही है। जर्सी ने जो कमाई 3 दिन यानी फर्स्ट वीकेंड (14.50 करोड़) में की, केजीएफ 2 ने उससे कहीं ज्यादा (22.68 करोड़) सिर्फ एक ही दिन यानी रविवार को कमा लिए। हिंदी बेल्ट में केजीएफ 2 का कलेक्शन 321.12 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म अभी जिस तरह कमाई कर रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि ये आसानी से 500 करोड़ क्लब में पहुंच जाएगी। 

Scroll to load tweet…

वर्ल्डवाइड 800 करोड़ कमा चुकी केजीएफ 2 : 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) अब तक दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपए कमा चुकी है। महज 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत से करीब 8 गुना ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश के अलावा बॉलीवुड से संजय दत्त और रवीना टंडन ने भी काम किया है। 

Scroll to load tweet…

इस फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी ने काम किया है। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। कबीर सिंह साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) का रीमेक थी। इसके तेलुगु वर्जन में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने काम किया था। शाहिद कपूर अब जल्द ही फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें : 

दूसरे दिन सिर्फ इतने कमा पाई शाहिद कपूर की जर्सी, दो दिन में 10 करोड़ भी नहीं पहुंची कमाई

ये है Shahid Kapoor की ऑनस्क्रीन साली, 16 साल बाद इतनी ग्लैमरस दिखने लगी Vivah की छुटकी