लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों बूढ़े नजर आ रहे हैं। ये फोटो राज ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। फोटो में राज और शिल्पा बैठे हुए हैं और बहुत बूढ़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है।

मुंबई. भारत में भी कोरोना को लेकर दहशत कम नहीं है। कई लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में है। वैसे, देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों बूढ़े नजर आ रहे हैं। ये फोटो राज ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शेयर की फोटो
राज कुंद्रा ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर दिखाया है कि लॉकडाउन में रहते हुए उनका और शिल्पा शेट्टी का क्या हाल हो गया है। फोटो में राज और शिल्पा बैठे हुए हैं और बहुत बूढ़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। राज, शिल्पा से पूछ रहे हैं कि बेबी लॉकडाउन कब खत्म होगा? इस फोटो के कैप्शन में राज ने लिखा- शिल्पा शेट्टी के साथ लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार करते हुए।

Scroll to load tweet…


सोशल मीडिया पर रहते है एक्टिव
शिल्पा और राज सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसमें दोनों की मस्ती देखने को मिलती है। मस्ती के साथ-साथ ये कपल योग करने में भी विश्वास रखता है। योग शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का बड़ा हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ राज कुंद्रा और बेटा वियान भी योग कर रहे थे।