सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का ब्रेकअप हो गया है, ये सुनकर उनके फैन्स का दिल भी टूट गया है। इसी बीच सिद्धार्थ की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है लोग उसपर खूब कमेंट्स कर रहे है।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच अफेयर्स और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। इसमें से कुछ सेलेब्स तो अपनी मंजिल पा लेते है लेकिन कुछ के रास्ते अलग हो जाते है। इसी बीच खबर आई थी कि लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, दोनों के अफेयर की खबर तब सामने आई थी जब दोनों ने फिल्म शेरशाह (Shershaah) में साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। फिल्म रिलीज के बाद भी दोनों को काफी बार साथ देखा गया था। इतना ही दोनों एक साथ वेकेशन तक मनाने गए थे। लेकिन हाल ही में खबर आई दोनों अलग हो गए है और एक-दूसरे से मिलना और बात तक करना बंद कर दिया है। इसी बीच सिद्धार्थ ने इंस्टाग्रम पर एक फोटो शेयर की है और साथ ही कैप्शन भी लिखा है। उनका यहीं कैप्शन सभी का ध्यान खींच रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बयां किया टूटे दिल का हाल
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वे किसी बोट पर समुंदर के बीच नजर आ रहे है। होंने धारी वाली शर्ट पहन रखी है और गॉगल लगाए हुए है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा- बिना सनसाइन के एक दिन.. आप भी जानते ही होंगे.. रात। उनकी इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वे कियारा के बिना खुद को कितना अकेला महसूस कर रहे है और उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- हम जानते है बिना सनशाइन के रात कैसी होती है। एक ने पूछा- सुनने में आया है भाई तुम्हारा ब्रेकअप हो गया है। एक ने लिखा- भगवान की रक्षा करें सिद्धार्श सर। वहीं कुछ ने सिद्धार्थ के लुक पर कमेंट्स करते हुए उन्हें हैंडसम, अमेजिंग, लुक लुकिंग लिखा। वहीं कुछ ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की। 

View post on Instagram


सिद्धार्थ-कियारा की उड़ी थी शादी की खबरें
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को फिल्म शेरशाह के बाद ज्यादातर साथ देखने और वेकेशन एन्जॉय करते देखने के बाद यह तक अफवाह उड़ी थी कि कपल जल्द ही शादी कर सकता है। ऐसा भी कहा गया था कि दोनों के पेरेंट्स भी एक- दूसरे से मिल चुके है और परिवारवालों के बीच भी अच्छी अंडर स्टेंडिंग हो गई है, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। आपको बता दें कि कियारा से पहले सिद्धार्थ का अफेयर आलिया भट्ट के साथ भी रहा। दोनों ने स्टूडेंट ऑफ ईयर में साथ काम किया और यहीं से दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। 


- बात सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आने वाले समय में मिशन मंजनू, थैंक गॉड और योद्धा में नजर आने वाले है। योद्धा की शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में है। वहीं, कियारा भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और तब्बू के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें
आखिर क्यों कियारा आडवाणी से दूर हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा,3 साल डेट करने के बाद जल्द करने वाले थे शादी

अमीषा पटेल ने फ्लॉन्ट की सेक्सी बॉडी, रंग-बिरंगी बिकिनी में कातिलाना पोज मार कर डाला सबको घायल

बिना मेकअप करीना कपूर को देख रह जाएंगे शॉक्ड, माधुरी दीक्षित- प्रियंका चोपड़ा का हाल तो है और भी बुरा

छलका मलाइका अरोड़ा का दर्द, तलाक-रिश्तों के अलावा 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने पर कही ये बात

PHOTOS: ऊपर से नीचे तक ढके दिखे शिल्पा शेट्टी के पति तो लोगों लिए मजे, एक बोला- कहीं लूटने तो नहीं जा रहा