नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच शनिवार को एक युवक ने फायरिंग की कोशिश की। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। इस मामले पर राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड तक कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। 

मुंबई। नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच शनिवार को एक युवक ने फायरिंग की कोशिश की। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। इस मामले पर राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड तक कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी बात रखी है। बता दें कि शनिवार को प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बेरिकेड के पास सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए युवक ने दो हवाई फायर किए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनम कपूर ने ट्वीट में लिखा- 'यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा कुछ भारत में होगा। इस बंटवारे वाली खतरनाक राजनीति को यहीं रोकें। यह नफरत फैलाने के लिए ईंधन का काम करती है। अगर आप खुद हिंदू होने पर विश्वास करते हैं तो जान लीजिए कि कोई भी धर्म कर्म पर बेस्ड होता है, लेकिन यह तो इन दोनों में से नहीं है।' 

Scroll to load tweet…

वहीं स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- 'बहुत बढ़िया! देश की राजधानी में कानून और व्यवस्था के हालात।' #India #NewIndia 

Scroll to load tweet…

राज बब्बर के दामाद और टीवी एक्टर अनूप सोनी ने लिखा- ''किसी भी देश का युवक बंदूक उठाए, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा, चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नही है।" 

Scroll to load tweet…

कौन है फायरिंग करने वाला शख्स : 
कपिल गुर्जर नाम का ये युवक दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है। कपिल की फैमिली के मुताबिक, शाहीन बाग में पिछले 48 दिन से सड़क बंद होने की वजह से वह काफी परेशान था। परिवार की सारी रिश्तेदारी आसपास के गांवों में ही है। हालांकि कपिल ने गोली क्यों चलाई और उसके पास पिस्टल कहां से आई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।