सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने बेटे निवान के काम को लेकर बात की है। सोनू निगम ने कहा है कि उनका बेटा निवान उनकी तरह सिंगर नहीं बनेगा, कम से कम भारत में तो बिल्कुल भी नहीं। 47 साल के सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।

मुंबई। सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने बेटे निवान के काम को लेकर बात की है। सोनू निगम ने कहा है कि उनका बेटा निवान उनकी तरह सिंगर नहीं बनेगा, कम से कम भारत में तो बिल्कुल भी नहीं। 47 साल के सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। बता दें कि सोनू निगम का बेटा यूएई में है और गेमिंग में काम कर रहा है। निवान यूएई के टॉप गेमर्स में से एक है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने कहा- सच कहूं तो मैं उसे सिंगर बनाना ही नहीं चाहता। वो अब इंडिया में और रहेगा ही नहीं। वो दुबई में रहता है। मैं उसे पहले ही इंडिया से बाहर ले गया हूं। वह पैदायशी सिंगर है लेकिन उसे दूसरी चीजों में रुचि है। अब वह यूएई के टॉप मोस्ट गेमर्स में शामिल है। मैं उसे यह नहीं बताना चाहता कि उसे क्या करना है। देखते हैं वो खुद क्या करना चाहता है।

बता दें कि बचपन में निवान सोनू निगम के साथ कई बार स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ चुके हैं। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान निवान, सोनू के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भी गाना गाते नजर आए थे। बात अगर सोनू की करें तो वे इन दिनों अपने नए सॉन्ग ईश्वर का वो सच्चा बंदा की रिलीज में बिजी हैं।

सोनू निगम ने 2002 में मधुरिमा से शादी की। 5 साल बाद मधुरिमा ने 2007 में पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम नेवान है। मधुरिमा लाइमलाइट से दूर घर-परिवार की देखभाल करने में बिजी रहती हैं। आमतौर पर वो बॉलीवुड पार्टीज से भी दूर ही रहती हैं।